search

MP Board Exams: बोर्ड कॉपियों की जांच में बढ़ा ‘टारगेट’: रोज 60 तक कॉपियां जांचेंगे शिक्षक, होगी डिजिटल निगरानी

cy520520 2026-2-15 19:58:11 views 1257
  

उत्तर पुस्तिकाओं की जांच (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 फरवरी से शुरू होने जा रही जांच प्रक्रिया में इस बार शिक्षकों पर काम का दबाव बढ़ा दिया गया है। अब मूल्यांकनकर्ताओं को प्रतिदिन 45 से 60 कॉपियां जांचनी होंगी, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 30 थी।
माशिमं ने जारी किए दिशा-निर्देश

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने नई व्यवस्था के विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं। हाईस्कूल की एक कॉपी जांचने पर 15 रुपये और हायर सेकंडरी की कॉपी पर 16 रुपये का मानदेय तय किया गया है।

मुख्यालय के बाहर से आने वाले शिक्षकों को 180 रुपये वाहन भत्ता, जबकि स्थानीय शिक्षकों को 130 रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा।
16 लाख विद्यार्थियों की सवा करोड़ कॉपियां

इस वर्ष करीब 16 लाख विद्यार्थियों की लगभग सवा करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि बढ़े हुए दैनिक लक्ष्य से जांच प्रक्रिया तेज होगी और परिणाम समय पर घोषित किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- भोपाल में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 70 लाख की ठगी, सरगना कंबोडिया में, चार राज्यों से 5 गिरफ्तार
दो चरणों में होगा मूल्यांकन

  • पहला चरण: 22 फरवरी से—अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, इतिहास, कृषि और विज्ञान विषयों की कॉपियां जांची जाएंगी।
  • दूसरा चरण : 3 मार्च से शुरू होगा।

होगी डिजिटल मॉनिटरिंग

इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में डिजिटल निगरानी प्रणाली लागू की गई है। शिक्षकों को कार्य शुरू करने से पहले मोबाइल एप पर उपस्थिति दर्ज करानी अनिवार्य होगी। बिना एप एंट्री के कॉपी जांचने की अनुमति नहीं मिलेगी।

जांची गई उत्तरपुस्तिकाओं का रिकॉर्ड एप और रजिस्टर दोनों में अपडेट करना होगा। निरीक्षण दल भी एप आधारित डाटा से मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी करेगा, जिससे फर्जी उपस्थिति, देरी और लापरवाही पर नियंत्रण रखा जा सके।


नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य मूल्यांकन कार्य की गति बढ़ाना, समय पर परिणाम जारी करना और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। इससे बोर्ड परीक्षा परिणाम निर्धारित समय सीमा में जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
- बुद्धेश कुमार वैद्य, सचिव, माशिमं
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725