LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 783
KGP-KMP एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट प्लाइंट पर लगाए जाएंगे 500 पौधे। फाइल फोटो
नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। कुंडली जीरो प्वाइंट पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केएमपी) के एंट्री-एग्जिट को मनमोहक बनाया जाएगा। कई साल से दोनों एक्सप्रेसवे की एंट्री-एग्जिट बदहाल हालत में हैं।
अब एचएसआइआइडीसी की ओर से यहां पर 50 हजार पौधे लगाकर एंट्री-एग्जिट को सुधारा जाएगा। मियावाकी विधि से पौधारोपण के बाद एक्सप्रेसवे के ऊपर गुजरने वाले वाहन चालकों को पौधों की शक्ल में केजीपी व केएमपी लिखा दिखाई देंगे।
विभाग की ओर से पौधारोपण के लिए एजेंसी हायर कर ली गई है, जल्द ही पौधारोपण का काम पूरा किया जाएगा।
बदहाल एंट्री-एग्जिट प्वाइंट
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे का रखरखाव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करता है, जबकि कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे की हरियाणा राज्य आधारभूत संरचना विकास निगम करता है। प्राधिकरण व निगम अपने-अपने एक्सप्रेसवे पर ताे समय-समय पर ध्यान देते हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से अंबाला तक बिछेगी नई रेल लाइन, हरियाणा के कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
सड़कों की मरम्मत व अन्य खामियों को दूर भी किया जाता है, लेकिन कुंडली और पलवल में दोनों एक्सप्रेसवे की एंट्री व एग्जिट बदहाल हालत में पड़े हैं। यहां सड़कों में गहरे गड्ढे, रेलिंग टूटने और नालों की बदहाली मौजूद है। वाहन चालकों द्वारा फेंका गया कूड़ा आने-जाने वालों को चिढा रहा है।
HSIIDC के अधीन आते हैं जीरो प्वाइंट
कुंडली और पलवल में जीरो प्वाइंट एचएसआइआइडीसी के अधीन आते हैं। कई बार इस ओर लोगों ने विभाग का ध्यान दिलाया गया, लेकिन दोनों जगह की हालत में सुधार नहीं आया।
अब एचएसआइआइडीसी ने पलवल में दोनों एक्सप्रेसवे की एंट्री-एग्जिट व सुधारने का काम शुरू करने के साथ ही कुंडली में सुधार की योजना बनाई है। कुंडली में दोनों एक्सप्रेसवे की एंट्री व एग्जिट पर 50 पौधे लगाए जाएंगे। मियावाकी विधि से पौधे लगाने के लिए निगम ने एजेंसी को काम सौंप दिया है।
जल्द ही दोनों जगह पौधे का काम पूरा लिया जाएगा। पौधे कुछ बड़े होने पर एक्सप्रेसवे के ऊपर से गुजरने वाहन चालकों को केजीपी व केएमपी दिखाई देगा।
दोनों एक्सप्रेसवे की एंट्री व एग्जिट पर पैचवर्क शुरु
दैनिक जागरण ने पिछले दिनों दोनों एक्सप्रेसवे की एंट्री व एग्जिट की बदहाली के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। यहां पर सड़क की जर्जर अवस्था, नालों के टूटे स्लैब, टूटी रेलिंग और कूड़े ढेरों की ओर अधिकारियों का ध्यान दिलाया गया था।
अब एचएसआइआइडीसी ने टूटी सड़क पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। अभी केजीपी के एग्जिट पर पैचवर्क लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: सोनीपत से हरिद्वार रूट पर चलेंगी स्पेशल बसें, बढ़ाई जाएंगी संख्या
केजीपी और केएमपी की कुंडली में एंट्री व एग्जिट के सुधार की याेजना बनाई गई है। यहां पर 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। एजेंसी हायर कर ली गई है। जल्द ही पाैधारोपण का काम शुरू कर पूरा कर लिया जाएगा। अन्य खामियों को भी दूर किया जाएगा। -
प्रवीन कुमार, मैनेजर, केएमपी, एचएसआइआइडीसी |
|