बिलासपुर हत्याकांड में पुलिस जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। जागरण आर्काइव
जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में झारखंड की महिला की हत्या प्रेम प्रसंग से कारण हुई है। हत्या के मामले में मृतका गुड़िया देवी का पति गोविंद अब भी फरार है, लेकिन पुलिस हत्या में सहयोग करने वाले उसके भाइयों को झारखंड में ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर ला रही है। रविवार को आरोपित बंशी व गुड्डू बिलासपुर पहुंचा दिए जाएंगे।
यहां लाकर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लेने के बाद उन्हें घटनास्थल पर ले जाया जाएगा।
पुलिस की ओर से गई पूछताछ में आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा है कि उनकी भाभी के बिलासपुर में एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। इसके प्रेम प्रसंग के कारण गोविंद और गुड़िया के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े होते थे, लेकिन गुड़िया यह सब बंद करने को तैयार नहीं थी।
दोनों ने की थी दूसरी शादी
गोविंद और गुड़िया देवी दोनों की यह दूसरी शादी थी। गोविंद पहली पत्नी की हत्या के मामले में भी आरोपित है। वहीं गुड़िया देवी ने पहले पति से विवाद के बाद दूसरा विवाह किया था।
हत्या के बाद सेप्टिक टैंक में डाला शव, सीमेंट से बंद कर दिया ढक्कन
पहली फरवरी को इसी विवाद के कारण तीनों का गुड़िया देवी से विवाद हुआ। शराब के नशे में गोविंद चौहान ने अपने भाईयों वंशी और गुड्डू चौहान के साथ मिलकर गुड़िया देवी की हत्या कर दी। उसके शव को सेप्टिक टैंक में डालकर सीमेंट और कंकरीट से ढक दिया और ऊपर से बोरी रखकर छिपा दिया गया।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपित बिलासपुर पहुंचा दिए जाएंगे। इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग से जुड़ी सैलरी और बेनिफिट जानने का लालच देकर ठगी, केंद्र सरकार के अलर्ट के बाद एडवाइजरी जारी |
|