search

महाशिवरात्रि पर कौमी एकता का अनोखा नजारा, कांवड़ियों के लिए दरगाह में लगा डीजे और भंडारा

LHC0088 1 hour(s) ago views 408
  

हजरत सैयद शेर अली बाबा की दरगाह परिसर में कांवड़ियों के लिए भव्य भंडारा. Jagran



जागरण संवाददाता, काशीपुर। काशीपुर में उस वक्त कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली जब कावड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों के लिए दरगाह परिसर में न केवल भंडारे का आयोजन किया गया, बल्कि वहां डीजे की भी व्यवस्था की गई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जसपुर रोड स्थित हजरत सैयद शेर अली बाबा की दरगाह परिसर में कांवड़ियों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

जसपुर रोड स्थित हजरत सैयद शेर अली बाबा की दरगाह ने कौमी एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए बिना किसी आपत्ति के कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारे के लिए स्थान उपलब्ध कराया गया। यहां पर धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिली। भंडारे में हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की।

इस दौरान डीजे पर बज रहे भक्ती गीतों पर कांवड़िये जमकर थिरकते नजर आए। पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र में सौहार्द और एकता की सशक्त मिसाल बताया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारों से एरिया गूंज उठा। जिसकी कांवड़ियों ने खूब सराहना किया।


आयोजक दरगाह खादिम के मोहम्मद शमशुद्दीन मियां और आयोजक जसपाल सिंह जस्सी ने बताया कि आपसी भाईचारा कायम रहनी चाहिए। जिसे ध्यान में रखते हुए हजरत सैयद शेर अली बाबा की दरगाह परिसर में कांवड़ियों के लिए भव्य भंडारा और डीजे एवं ठहरने की व्यवस्था किया गया है। जिसका कांवड़िये लाभ उठा रहे हैं।


यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर सीएम धामी ने खटीमा में किया जलाभिषेक, मेले का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में महाशिवरात्रि की धूम: मध्यरात्रि में हुई महाआरती, हरकी पैड़ी पर भक्तों की भीड़
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160094