search

T20 World Cup 2026 में बढ़ी चोटिल खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट, जिम्‍बाब्‍वे और आयरलैंड के प्रमुख प्‍लेयर्स टूर्नामेंट से हुए बाहर

LHC0088 2026-2-13 13:57:07 views 1100
  

ब्रेंडन टेलर और पॉल स्‍टर्लिंग टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 से बाहर



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में चोटिल खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट बढ़ गई है। ग्रुप बी की दो टीमें जिम्‍बाब्‍वे और आयरलैंड को करारे झटके लगे हैं। जिम्‍बाब्‍वे के अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज ब्रेंडन टेलर और आयरलैंड के कप्‍तान पॉल स्‍टर्लिंग मौजूदा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

जिम्‍बाब्‍वे ने ब्रेंडन टेलर के रिप्‍लेसमेंट के रूप में बेन करन को शामिल किया जबकि आयरलैंड ने पॉल स्‍टर्लिंग की जगह सैम टॉपिंग को जगह दी। टेलर को ओमान जबकि स्‍टर्लिंग को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी।
सिकंदर रजा ने किया खुलासा

जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिकंदर रजा ने शुक्रवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान पुष्टि की थी कि 40 साल के टेलर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टेलर को ओमान के खिलाफ मुकाबले में चलते समय जूझते हुए देखा गया था। वो रिटायर्ड हर्ट हुए थे। हालांकि, टेलर को चोट क्‍या लगी है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। बेन करन को जिम्‍बाब्‍वे ने शामिल किया।
कैसे चोटिल हुए स्‍टर्लिंग

वहीं, आयरलैंड के कप्‍तान पॉल स्‍टर्लिंग ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए थे। स्‍टर्लिंग ने पारी की पहली गेंद पर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन तभी उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया और वो जूझते हुए किसी तरह क्रीज के अंदर पहुंचे। फिर स्‍टर्लिंग रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए।
दोनों टीमों का हाल

जिम्‍बाब्‍वे ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। सिकंदर रजा के नेतृत्‍व वाली जिम्‍बाब्‍वे ने ओमान को 8 विकेट से मात दी। वह प्‍वाइंट्स टेबल में ग्रुप बी में श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया के बाद तीसरे स्‍थान पर काबिज है। वहीं, आयरलैंड की शुरुआत खराब रही और उसे अपने दोनों मैचों में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। आयरलैंड को श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया से क्रमश: 20 और 67 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- AUS vs IRE: ऑस्‍ट्रेलिया ने जीत के साथ किया T20 World Cup 2026 का आगाज, आयरलैंड को दी करारी शिकस्‍त

यह भी पढ़ें- OMA vs ZIM: तीन खिलाड़‍ियों की बड़ी उपलब्धि के साथ जिम्‍बाब्‍वे ने बजाया जीत का बिगुल, ओमान को आसानी से रौंदा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126