search

तारिक रहमान के PM बनने के बाद कैसा होगा भारत-बांग्लादेश का रिश्ता? पाकिस्तान और चीन को लेकर भी बता दिया प्लान

Chikheang 1 hour(s) ago views 587
  

बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के आम चुनाव में बीएनपी ने बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी की जीत के बाद पार्टी चीफ तारिक रहमान ने कहा कि बांग्लादेश की विदेश नीति में देश के हितों को दूसरों से ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।

भारत के साथ संबंधों पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “बांग्लादेश और उसके लोगों के हित हमारी विदेश नीति तय करेंगे। देश की आजादी पसंद करने वाले लोकतंत्र के समर्थकों ने एक बार फिर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को जीत दिलाई है।“
ऐसे तय होगी विदेश नीति

रहमान ने कहा, “हमने विदेश नीति के बारे में खुद को साफ कर लिया है जो बांग्लादेश के हित में है और बांग्लादेशी लोगों का हित सबसे पहले आता है। बांग्लादेश और बांग्लादेशी लोगों के हितों की रक्षा करके, हम अपनी विदेश नीति तय करेंगे।“

इंटरनेशनल रिलेशन को लेकर सरकार क्या करेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए बीएनपी नेता आमिर खसरू महमूद चौधरी ने कहा कि पार्टी बहुपक्षवाद पर टिकी रहेगी और देश-केंद्रित दृष्टिकोण नहीं अपनाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि रहमान की “बांग्लादेश फर्स्ट“ पॉलिसी का मकसद भारत, चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में बैलेंस बनाना है।
सरकार का इस बात पर रहेगा जोर

वहीं, रहमान के लिए इंटरनेशनल रिलेशन संभालने वाले और नई सरकार में एक अहम अधिकारी बनने वाले हुमायूं कबीर ने कहा कि प्राथमिकता “हमारे लोगों के बीच मजबूत सहयोग“ बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में से एक होगा जहां “हम जाएंगे“। हालांकि उन्होंने कोई पक्का समय नहीं बताया।

यह भी पढ़ें: तारिक रहमान का शपथ ग्रहण: बांग्लादेश ने पीएम मोदी को समारोह में शामिल होने का दिया न्योता
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161972