search

बरेली के त्रिवटीनाथ मंदिर में बड़ा बदलाव: अब शिवालय हुआ पूरी तरह ‘शिवमय’, मां भवानी को मिला भव्य नया धाम!

deltin33 3 hour(s) ago views 206
  

बाबा टीबरीनाथ मंदिर परिसर स्थित जय भवानी भवन में विराजमान हुईं नौ देवी। जागरण



अजय शर्मा, बरेली। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्राचीन बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर स्थित शिवालय में बड़ा बदलाव हुआ है। शिवालय में स्थापित नवदुर्गा की सभी मूर्तियों को स्थानांतरित करते हुए उनके नवीन धाम मां भवानी मंदिर में विराजमान कर दिया गया है। वहीं, शिवालय के रिक्त स्थानों पर भगवान शिवशंकर के विभिन्न स्वरूपों की नई मूर्तियां स्थापना की गई हैं।

जहां शक्ति स्वरूपा नवदुर्गा को उनका धाम मिल गया है, वहीं अब पूरा शिवालय पूरी तरह शिवमय नजर आने लगा है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को महादेव की विभिन्न स्वरूपों के दर्शन का अनुभव प्राप्त होगा। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल के अनुसार शिवालय में चारों ओर नवदुर्गा के सभी स्वरूप विराजित थे।

  

कई बार नवदुर्गा के पूजन के लिए शिवालय में चारों ओर चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में मंदिर में आने वाले भक्तों का भाव था कि मां भवानी के ऐसे मंदिर का निर्माण होना चाहिए जहां एक साथ सभी स्वरूपों का दर्शन-पूजन किया जा सके। मंदिर सेवा समिति के मंत्री प्रताप चंद्र सेठ ने बीते वर्ष 15 जनवरी 2025 को आधार शिला पूजन के साथ मंदिर परिसर में ही मां भवानी मंदिर का निर्माण प्रारंभ कराया।

  

अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने से प्रेरित नागर शैली में ही मां भवानी मंदिर बनाया गया है। मंदिर में गुलाबी जयपुरी पत्थर से श्रीदुर्गा वीसा यंत्र बनाया गया है और स्तंभो व सफेद दिवारों पर नक्काशी करके सनातन के प्रतीक चिह्न उकेरे गए हैं।

  

मात्र 12 माह की अवधि में मंदिर निर्माण पूरा कराते हुए इल्ले कार्य (नींव में नवधान्य व नौरत्नों की स्थापना, नवधान्य लोहा व सीमेंट का प्रयोग निषेध आदि) के अनुसार ही गर्भ गृह, मंडप और शिखर तैयार किया गया है। मां भवानी मंदिर में सिंह पर सवार नवदुर्गा स्वरूप प्रतिमा स्थापित कराई गई है।
सफेद संगमरमर से तैयार किए भोलेनाथ के 10 नए स्वरूप

शिवालय को भी एक नव्य कलेवर देने का प्रयास किया गया है। शिवालय में सफेद संगमरमर से तैयार भोलेनाथ के 10 नए स्वरूपों को स्थापित किया गया है, जिनमें शिवलिंग, ध्यान मुद्रा, आदियोगी, नंदी महाराज आदि शामिल हैं। इसके अलावा शिवालय के मुख्य द्वार के ऊपर भोलेनाथ के नटराज स्वरूप विराजित किया गया है।

  
म्यूरल स्वरूप रहेंगे आकर्षण का केंद्र

महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं के बीच म्यूरल स्वरूप (भित्तिचित्र) आकर्षण का केंद्र रहेंगे। चार म्यूरल स्वरूपों को मां भवानी मंदिर के सामने सजाया गया है, जिसमें मनोहारी शिव स्वरूप, शिव बरात, राम दरबार और राधा-कृष्ण स्वरूप शामिल हैं।

  
16 से 20 फरवरी तक होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

मीडिया प्रभारी संजीव औतार ने बताया कि बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा मां भवानी में नवदुर्गा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

  

समारोह में 16 से 19 फरवरी तक सुबह 9 से 11 बजे तक भजन-पूजन किया जाएगा और 20 फरवरी को सुबह 8 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक मुख्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात भव्य महाआरती की जाएगी। मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, सुभाष मेहरा, हरिओम अग्रवाल मौजूद रहेंगे।




यह भी पढ़ें- ढह गई मजहब की दीवार! मुस्लिम महिला ने पति के साथ उठाई कांवड़, अब 171 KM का सफर तय कर करेंगी जलाभिषेक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471279