search

फर्जी PCS ने जिम संचालक से की 48 लाख की ठगी, मार्केट में हॉल दिलाने के नाम पर ऐंठे पैसे

LHC0088 2026-2-14 21:56:40 views 565
  



संवाद सूत्र, बाराबंकी। जिम संचालक से 48 लाख रुपये की ठगी हुई है। यह धोखाधड़ी उत्तर प्रदेश शासन का विशेष सचिव और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने की है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

नगर के आवास विकास कालोनी निवासी उत्कर्ष वर्मा ने कोर्ट के आदेश पर बसंत बिहार, सुरेंद्र नगर, कमता थाना गाजीपुर, जिला लखनऊ के सूर्य प्रकाश सैनी पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व एक वैवाहिक समारोह में मिले थे। सैनी ने स्वयं को उत्तर प्रदेश सरकार का विशेष सचिव और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बताया था। उसने सरकारी पहचान पत्र दिखाया और अपनी कार पर उत्तर प्रदेश शासन लिखवाकर प्रभाव जमाया।

इस बात का दिया आश्वासन

पीड़ित के मुताबिक आरोपित ने बाराबंकी में विकास भवन रोड स्थित अपने पांच हजार वर्ग फीट के प्लाट पर मार्केट निर्माण की योजना बताई। उसमें 4500 वर्गफीट का हाल देने का आश्वासन दिया। विश्वास दिलाने के लिए कथित तौर पर उसे और उसके साथियों को सचिवालय भी ले जाया गया और पूरी प्रक्रिया समझाते हुए निवेश करने को कहा गया।

उत्कर्ष वर्मा का आरोप है कि उसने अपने साथियों से रुपये उधार लेकर दो वर्षों में आरटीजीएस और नकद मिलाकर लगभग 48 लाख रुपये आरोपित को दिए। न तो कोई निर्माण शुरू हुआ और न ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया हुई। रुपये वापस मांगने का दबाव बढ़ा तो आरोपित ने फोन उठाना बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें- बरात पहुंचते ही आ गए किन्नर, बोले- दूल्हा हमारी बिरादरी का...चौखट पर पहुंची पुलिस तो बिना दुल्हन के लौटी बराती

एफआइआर में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपित पर लखनऊ के थाना गौतमपल्ली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है, साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126