search

देवरिया में अवैध मजार गिराने पर हैदराबाद से देवरिया विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

cy520520 2026-1-14 08:56:35 views 817
  

विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी की फाइल फोटो। जागरण  



जागरण संवाददाता, देवरिया। अवैध मजार गिराए जाने से नाराज युवक ने हैदराबाद से सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया है। इसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ता ने भटनी पुलिस से की। पुलिस आरोपित युवक के विरुद्ध जान से मारने की धमकी देने व आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

भटनी थानाक्षेत्र के नोनापार गांव के सिंगहीडीह टोले का रहने वाला अल्पसंख्यक वर्ग का युवक हैदराबाद शहर में कमाने गया है। शहर के गोरखपुर रोड स्थित अवैध मजार को तोड़े जाने से उसने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सदर विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी के चित्र के साथ सिर कलम करने की धमकी देने का वीडियो तैयार किया है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि जागरण नहीं करता।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। साइबर सेल ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि आरोपित युवक हैदराबाद से आइडी संचालित कर रहा है। जांच के बाद युवक की पहचान होने पर लार के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता कमलेश धनगर ने भटनी पुलिस में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें- देवर‍िया की अवैध मजार पर तीसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई रुकी, गुंबद के अवशेष पर चला हथौड़ा

वहीं वीडियो देखने के बाद इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट भी आने लगे। कुछ लोग युवक को सलाह देते नजर आए कि इस वीडियो को हटा दो, अपनी सरकार नहीं है, मुकदमा दर्ज हो जाएगा। सदर विधायक पक्ष के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं में इसको लेकर नाराजगी है। थानाध्यक्ष भटनी मृत्युंजय राय ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163983