search

लखनऊ आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बिजनेस क्लास सीट-खाने को लेकर हंगामा, यात्री और क्रू मेंबर में विवाद

cy520520 1 hour(s) ago views 208
  

लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बिजनेस क्लास सीट और खाने को लेकर हंगामा - प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, सरोजनीनगर (लखनऊ)। बेंगलुरु से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आई एक्स-2048 में शनिवार को एक यात्री और क्रू मेंबर के बीच विवाद हो गया। विमान निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से लखनऊ पहुंचा। उतरते ही सीआइएसएफ ने यात्री अंकित सहाय को उनकी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे के साथ विमान से उतारा और सरोजनीनगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने पूछताछ के बाद दंपती को जाने दिया। यात्री अंकित का आरोप है कि उन्होंने बिजनेस क्लास का टिकट लिया था, लेकिन उन्हें इकोनामी सीट पर बैठाया। साथ ही नाननवेज भोजन पहले से बुक करने के बावजूद वेज भोजन परोसा गया। विरोध करने पर क्रू मेंबर ने अभद्र व्यवहार किया।

वहीं, एयरलाइन ने शिकायत में आरोप लगाया कि यात्री ने क्रू मेंबर पर बोर्डिंग पास फेंका और विमान में हंगामा किया, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक राज देव राम प्रजापति ने बताया कि यात्री से पूछताछ में उसने बिजनेस क्लास की टिकट होने के बावजूद सीट बदले जाने और उचित भोजन न दिए जाने की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।

अंकित सहाय अपनी पत्नी और बेटे के साथ लखनऊ घूमने आए हैं। अंकित ने बताया कि उनके साढ़ू किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में चिकित्सक हैं और परिवार सहित लखनऊ में रहते हैं। दंपती का पारिवारिक मुलाकात और भ्रमण का कार्यक्रम था, जो विवाद के चलते प्रभावित हुआ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157583