search

UP सीएम योगी के शंकराचार्य के बयान अखिलेश यादव का पलटवार, खुद का मुकदमा हटाने वाले उठा रहे सवाल...

LHC0088 2026-2-14 19:56:59 views 739
  



जागरण संवाददाता, इटावा। मुख्यमंत्री के हर बाबा शंकराचार्य नहीं हो सकता वाले बयान पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि चीफ मिनिष्टर बिष्ट साहब लगता है आईना देखकर यह बात कह रहे हैं। जब विधानसभा में गए होंगे भाषणा देने तो आईना देखा होगा, तो आईने ने सच्चाई बता दी होगी कि केवल पहनावे या कान छिदवाने से कोई बाबा नहीं हो सकता। जो दूसरा का सर्टीफिकेट मांग रहे हैं वह अपना सर्टिफिकेट भी दिखा दे कौन से संविधान में वह योगी बने हैं।

उन्होंने कहा, चीफ मिनिस्टर बिष्ट जी पर जब कोई काम नहीं बचा है तो वह जनता को धोखा देने में निकल गए हैं। उनकी भाषा देखी ऐसी भाषा गुंडों की भी नहीं होती, लेकिन पूजनीय शंकराचार्य का अपमान कर रहे हैं। यह पहले मुख्यमंत्री हैं जिन पर गंभीर धाराएं थी, इन्होंने अपने ही केस वापस नहीं लिए औरों के भी लिए। इसलिए सावधान रहिए, उत्तर प्रदेश को सत्यानाश कर दिया है इन लोगों ने। उन्होंने बीजेपी के सनातन धर्म को बढ़ावा देने के सवाल पर कहा कि बीजेपी वाले खुद ही सनातनी नहीं है। जो सनातनी होता है वह कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाएगा, न्याय की बात करेगा। लेकिन यह लोग सनातन का चोला ओढ़ने वाले लोग हैं।
पुलिस वाले बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर कर रहे काम

सपा कार्यकर्ताओं से भरथना थाने पर थानाध्यक्ष द्वारा अभद्रता करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा लगता है पुलिस की भी टोपी लाल कर दी जाए। यह जो बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं, साेचिए तो क्या उम्मीद करोंगे। जब लायन आर्डर उनके हाथ में तब न्याय नहीं दे पा रहे तो फिर यह लाल टोपी पहन लें या फिर भगवा टोपी पहन लें।
पूर्व सांसद के बेटे के निधन पर जताया शोक

अखिलेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम सिंह यादव के बेटे अजय यादव गुडडृ के पिछले दिनों हुए निधन को लेकर उनके घर शोक जताने पहुंचे थे। उन्हेांने यहां परिवारीजनों से मुलाकात कर ढांढसा बंधाया। मीडिया से कहा कि अजय यादव गुड्डू सपा के वरिष्ठ नेता थ्
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126