search

सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी शादी, छह महीने बाद ही विवाहिता हो गई गायब

LHC0088 2026-2-14 18:27:42 views 701
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



संवाद सूत्र, जागरण, सुरीर (मथुरा)। एक गांव में छह माह पहले सामूहिक सम्मेलन में शादी होकर आई एक विवाहिता के गायब होने का मामला सामने आया है।  

सुरीर क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी एक अगस्त 2025 को सादाबाद थाना क्षेत्र की युवती के साथ एक सामूहिक सम्मेलन में हुई थी। बुधवार रात 10 बजे विवाहिता घर से गायब हो गई। मायके और रिश्तेदारियों समेत संभावित स्थानों पर पता करने के बाद भी कोई पता नहीं चला है।

बताया गया कि विवाहिता अनजान नंबर पर किसी से फोन पर बात करती थी। स्वजन ने उसके गायब होने की सुरीर थाने में सूचना दी है। एसआइ प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126