search

Bihar Board 10th Exam: भोजपुर के 36 परीक्षा केंद्रों में होगी मैट्रिक की परीक्षा, आधा घंटे पहले करनी होगी एंट्री

Chikheang 2 hour(s) ago views 401
  

बिहार बोर्ड परीक्षा की तस्वीरें। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, आरा। बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए जिले में 36 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दो से 5:15 बजे तक होगी।

छात्रों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र में छात्रों को जूता-मोजा पहनकर नहीं जाना होगा। उन्हें सिर्फ चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र में जाना होगा। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

परीक्षा संचालन के लिए 100 मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इनमें 70 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 16 गस्ती मजिस्ट्रेट, 10 जोनल मजिस्ट्रेट तथा वादों के निपटारे की निगरानी के लिए अतिरिक्त चार दंडाधिकारी शामिल हैं।

परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक चलेगी। जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आरा अनुमंडल में 26, जगदीशपुर में छह और पीरो अनुमंडल में चार केंद्र शामिल हैं। परीक्षा में इस वर्ष 41,410 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, बिजली और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

इस वर्ष जिले में 19 महिला परीक्षा केंद्र और 17 पुरुष परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महिला परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध है।


जिले में मैट्रिक परीक्षा की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षार्थियों से अपील है कि निर्धारित समय से पहले केंद्र में पहुंचें ताकि किसी समस्या का सामना न करना पड़े। कई बार जाम के कारण भी छात्रों को परीक्षा केंद्र में पहुंचने में विलंब हो जाता है। -मानवेंद्र कुमार राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161709