search

भारत-बांग्लादेश की नई दोस्ती: BNP ने दिया साफ मैसेज, पाकिस्तान से बढ़ेगी दूरी?

deltin33 2 hour(s) ago views 853
  

भारत-बांग्लादेश की नई दोस्ती BNP ने दिया साफ मैसेज पाकिस्तान से बढ़ेगी दूरी (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में चुनाव के बाद नई सरकार बनने जा रही है। तारीक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में नई शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है।

रहमान के करीबी सहयोगी और अंतरराष्ट्रीय मामलों को संभालने वाले हुमायूं कबीर ने कहा कि नई सरकार भारत के साथ लोगों के बीच संबंध मजबूत करना चाहत है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता हमारे लोगों के बीच मजबूत सहयोग बनाने की होगी।
भारत के दौरे पर आएंगे प्रतिनिधि

NDTV के अनुसार, कबीर ने बताया कि भारत उन देशों में शामिल होगा, जहां नई सरकार के प्रतिनिधि दौरा करेंगे। हालांकि, उन्होंने किसी निश्चित तारीख का जिक्र नहीं किया।

हुमायूं कबीर ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच दोनों तरफ से उच्चस्तरीय दौरे होना सामान्य बात है। लेकिन नई सरकार सिर्फ सरकारी स्तर तक सीमित रिश्ते नहीं चाहती, बल्कि आम लोगों तक इस संबंधन को फैलाना चाहती है।
भारत या पाकिस्तान किसके साथ बांग्लादेश?

उन्होंने कहा कि पहले की तरह संबंध सीमित दायरे में नहीं रहेंगे, बल्कि व्यापार, निवेश और सामाजिक जुड़ाव के जरिए रिश्तों को और मजबूत किया जाएगा। उनका कहना था कि नई सरकार संतुलित और व्यापक विदेश नीति अपनाना चाहती है।

अंतरिम सरकार के दौरान यह धारणा बनी थी कि बांग्लादेश का झुकाव पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है। इस पर कबीर ने कहा कि क्षेत्र में रिश्तों को सामान्य बनाना जरूरी है और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मुद्दे पर बांग्लादेश किसी एक पक्ष का साथ नहीं लेगा।

उन्होंने साफ कहा कि बांग्लादेश अपने राष्ट्रीय हित और आपसी सम्मान के आधार पर ही दूसरे देशों से संबंध रखेगा। कबीर ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एकतरफा थी और लोगों में इसे लेकर नाराजगी थी।
चुनाव नतीजों पर भारत की नजर

भारत इस चुनाव नतीजे को सावधानी भरी सकारात्मक सोच के साथ देख रहा है। BNP की बड़ी जीत के साथ बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का दौर खत्म हो गया है। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस का कार्यकाल भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

बांग्लादेश में BNP की प्रचंड लहर में खुला \“बीजेपी\“ का खाता, एक सीट पर कब्जा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471019