search

अंतर जनपदीय असलहा तस्कर गैंग का प्रतापगढ़ पुलिस ने किया राजफाश, गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

cy520520 1 hour(s) ago views 917
  

प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह के गिरफ्तार सदस्य। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनपद की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अंतर जनपदीय अवैध असलहा तस्कर गैंग का राजफाश किया है। साथ ही गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से अवैध असलहे व मैगजीन के साथ कार बरामद की गई है। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी।  
जयचंद्र तिराहे के पास पुलिस ने की घेराबंदी

असलहे की तस्करी करने वाले गिरोह की सक्रियता की सूचना मिलने के बाद कई दिन से जनपद की पुलिस सतर्क थी। शनिवार भोर में करीब चार बजे एसओ मानधाता अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ हैंसी जयचंद्र तिराहे के पास घेराबंदी की।
तस्करों के पास छह असलहे बरामद

पुलिस की घेराबंदी के दौरान ब्रेजा कार तेजी से उधर से निकली। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवाने के बाद चेकिंग की। कार में दो तस्कर मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर मो. शहबाज पुत्र मो. शरीफ ढेमा थाना मानधाता व अनिल मिश्रा पुत्र स्व. रामदुलार मिश्रा ग्राम पूरे तोरई जेठवारा है। इनके पास छह असलहे मिले हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बदले नियम, अब स्टाफ के बजाय आपको मिलेगी सीट

यह भी पढ़ें- आदेश की अनसुनी करने वाले जिला जजों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, घोर लापरवाही व अवमानना माना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157430