search

हरियाणा ग्रामीण बैंक में अब बंद किए जाएंगे जीरो बैलेंस वाले बिना एक्टिव हुए खाते, आदेश जारी

LHC0088 2026-2-14 15:56:38 views 1265
  
कैप्शन: हरियाणा ग्रामीण बैंक में अब बंद किए जाएंगे जीरो बैलेंस वाले बिना एक्टिव हुए खाते (फाइल फोटो)






राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं में अब निष्क्रिय बचत खातों को बंद किया जाएगा। उन सभी खातों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनमें पिछले तीन साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। इन खातों के दुरुपयोग की आशंका है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

हरियाणा ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक (वित्त) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। बैंक द्वारा बचत खातों की समीक्षा में पाया गया कि कई खातों में पिछले तीन वर्षों से ग्राहकों ने कोई लेन-देन नहीं किया है। इनमें शून्य शेष राशि है।

ऐसे खातों के दुरुपयोग और जोखिम से बचने के लिए बैंक द्वारा इन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया है। सभी खाताधारकों को नोटिस दिया गया है कि जिन्होंने एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 तक कोई लेन-देन नहीं किया है और जिनके खाते में शून्य शेष राशि है, यदि वे अपने खाते को शाखा में केवाईसी दस्तावेज जमा करके सक्रिय नहीं कराते हैं, तो उनके खाते को एक महीने बाद बिना किसी अतिरिक्त सूचना के बंद कर दिया जाएगा।  

खाता जारी रखने के इच्छुक लोगों को 17 मार्च तक शाखा में केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे। यदि इस अवधि में खाते सक्रिय नहीं किए गए तो 18 मार्च से इन्हें बंद कर दिया जाएगा। हालांकि अदालत, आयकर विभाग या किसी अन्य वैधानिक प्राधिकरण के आदेश से फ्रीज किए गए खाते इस प्रक्रिया के तहत बंद नहीं किए जाएंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126