search

प्रेमी की शादी में प्रेमिका की इंट्री... Dial 112 बता दी ऐसी बात, फिर बिन दुल्हन लौटी बरात

cy520520 2026-2-14 15:56:37 views 1248
  



जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। कानपुर देहात में प्रेमी की शादी में प्रेमिका ने खलल डाल दी। मामला उस समय प्रेमी को उल्टा पड़ गया जब प्रेमिका की इंट्री हुई। प्रेमिका ने पुलिस को फोन करके कुछ ऐसा कह दिया जिससे बिन दुल्हन बरात लौटनी पड़ गई।

गजनेर में बरात में खुशी के माहौल में उस समय खलल पड़ गया जब दूल्हे की प्रेमिका ने डायल 112 पर फोन कर शिकायत कर दी कि मेरा प्रेमी जो कि शादी भी मुझसे कर चुका वह धोखा दे रहा।पुलिस गई और जानकारी ली तो कार्यक्रम रोक दिया गया।शनिवार को थाने में दिनभर पंचायत चली और आखिर में बिन दुल्हन बरात लौट गई।

कानपुर के श्याम नगर के युवक की शादी गजनेर क्षेत्र की लड़की से तय हुई थी। शुक्रवार रात को बरात आई थी और द्वारचार कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय एक युवती ने 112 पर सूचना दी कि उसका प्रेमी दूसरी शादी कर रहा है, वह उससे पहले शादी कर चुका है। इसके बाद पीआरवी के सिपाही पहुंचे और वर पक्ष से शिकायत के बाबत बात की।

कुछ देर बाद थाना प्रभारी गजनेर जनार्दन प्रताप सिंह भी पहुंचे और दोनों पक्ष को थाने आने को कहा। इसके चलते कार्यक्रम सभी रोक दिया गया, शनिवार को दिनभर पंचायत चली। आखिर में वधू पक्ष ने लड़के का चाल चलन सही न होने की बात कह शादी से मना कर दिया। गजनेर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर पुलिस गई थी।दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया है और शादी टूट गई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725