search

NIFT Answer Key 2026: जल्द ही जारी होगी एनआईएफटीईई प्रोविजल आंसर-की, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

Chikheang 1 hour(s) ago views 769
  

NIFT Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित (NIFT 2026) परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जा सकती है। जो उम्मीदवार 08 फरवरी को इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे जल्द ही आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकेंगे। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जा सकती है। प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
NIFT Answer Key 2026: इन स्टेप्स से कर सकेंगे प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड

एनटीए की ओर से जल्द ही (NIFTEE 2026) परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपनी आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकेंगे.

  • एनआईएफटीईई परीक्षा की प्रोविजल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद \“NIFT Answer Key 2026\“ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर लें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

एनटीए की ओर से NIFTEE 2026 परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी को किया गया था। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न के लिए 200 रुपये जमा करना अनिवार्य है। साथ ही आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को दो से तीन दिनों का समय दिया जाएगा।

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की और रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें: PSSSB Inspector Recruitment 2026: एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, स्नातक पास युवाओं के लिए मौका
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161538