search

BSF में रिश्वतखोरी, 36 जवानों से वसूले लाखों रुपये, CBI ने हेड कॉन्स्टेबल समेत आठ पर किया केस दर्ज

deltin33 2026-2-14 12:57:29 views 1073
  

सीबीआई ने बीएसएफ की फिरोजपुर स्थित बटालियन में हुए इंटरनल ऑडिट के आधार पर कार्रवाई की है।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 136वीं बटालियन, फिरोजपुर में ऑडिट के दौरान कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। 36 जवानों से लाखों रुपये वसूलने के आरोप में सीबीआई चंडीगढ़ ने हेड कॉन्स्टेबल समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामला छह दिसंबर 2022 से 19 दिसंबर 2022 के बीच बटालियन में हुए इंटरनल ऑडिट से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार अकाउंटेंट सुरेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने ऑडिट में किसी का नाम हटाने के एवज में 20 प्रतिशत रिश्वत की मांग की। आरोप है कि इस साजिश में कुछ अन्य बीएसएफ कर्मी भी शामिल थे।

जांच में सामने आया कि हेड काॅन्स्टेबल पूरन चंद ने 36 बीएसएफ कर्मियों से कुल 9,87,250 रुपये एकत्र किए। आरोप है कि काॅन्स्टेबल जितेंद्र कुमार, बलराम यादव और मनोज कुमार ने भी रकम इकट्ठा करने में मदद की।

वसूली गई राशि का बड़ा हिस्सा सुरेंद्र कुमार तक पहुंचाया गया। ऐसे में सीबीआई ने आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 465 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131