search

Toyota Glanza के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

cy520520 2025-11-22 13:06:32 views 1127
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में टोयोटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Toyota Glanza की बिक्री की जाती है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Toyota Glanza Price

टोयोटा की ओर से हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Toyota Glanza के बेस वेरिएंट के तौर पर E को ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 6.39 लाख रुपये है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 7.63 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 6.39 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा करीब 45 हजार रुपये आरटीओ और इंश्‍योरेंस के करीब 36 हजार रुपये देने होंगे।
एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.63 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.63 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 10782 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.63 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10782 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Toyota Glanza के लिए करीब 2.42 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 10.05 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होगा मुकाबला

टोयोटा ओर से ग्‍लैंजा को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में लाया जाता है। इसका सीधा मुकाबला Maruti Baleno, Citroen c3, Hyundai i20, JSW MG Astor के साथ होता है। इसके अलावा कीमत के मामले में कई एसयूवी सेगमेंट की कारों से भी कड़ी चुनौती मिलती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162858