search

T20 World Cup 2026: भारत को इन 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, बन सकते हैं बड़ा खतरा

deltin33 3 hour(s) ago views 608
  

पाकिस्तान क्रिकेट टीम



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और काफी उत्सुक रहते हैं। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। पाकिस्तान की टीम अभी लय में दिखाई दे रही है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है।

पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और टीम इंडिया के खिलाफ मैच पलटने का दम रखते हैं। इसमें भारत को सबसे अधिक सावधान रहने की जरूरत स्पिनर उस्मान तारिक से है। वे अजीब बॉलिंग एक्शन से टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। उनके अलावा भी 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। आइए आपको इन पांचों खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
भारत के लिए खतरा होंगे ये 5 खिलाड़ी-
1. उस्मान तारिक

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक मौजूदा समय में अपने अजीब गेंदबाजी एक्शन की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। भारत को उनसे सावधान रहने की जरूरत है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने एक मैच खेला है और 3 विकेट अपने नाम किए हैं। इससे पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भी विकेट के पीछे से गेंदबाजी की थी और भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किलें हुई थी।
2. साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में यूएसए के खिलाफ अर्धशतक लगाया था और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। वे भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 में तीन मैचों में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को फरहान को जल्दी आउट करना होगा, नहीं तो वे टीम इंडिया के लिए घातक साबित हो सकते हैं।
3. सलमान अली आगा

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा भी टीम इंडिया के लिए खतरा हो सकते हैं। कोलंबो में खेले जाने वाले मुकाबले में स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है और आगा स्पिन को शानदार तरीके से खेलते हैं। इसके अलावा वे अब पाक टीम के लिए नंबर तीन पर बैटिंग करते हैं, जहां उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। आगा ने पाकिस्तान के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 41 से अधिक की औसत और 167 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। ऐसे में वे भारत के लिए खतरा हो सकते हैं। इसके अलावा भारत की टीम में 5 बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और इस वजह से आगा अपनी गेंदबाजी से भी टीम इंडिया को तंग कर सकते हैं।
4. शादाब खान

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान भी इन दिनों शानदार लय में चल रहे हैं। कोलंबो में स्पिन अहम होगी और शादाब अपनी स्पिन गेंदबाजी से भारत के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 2 मैचों में खेलते हुए 6.5 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं और 2 विकेट हासिल किए हैं। यही नहीं वे अंत के ओवरों में हिटिंग करने की क्षमता रखते हैं। यूएसए के खिलाफ शादाब ने अंत के ओवरों में 12 गेंदों पर 30 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 190 तक पहुंचा दिया था, जिससे पाकिस्तान ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
5. शाहीन अफरीदी

तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं। वे नई गेंद के साथ स्विंग प्राप्त करते हैं और उससे भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोलंबो में मैच के दौरान बारिश के भी आसार हैं और इससे शाहीन को मदद मिल सकती है। ऐसे में भारत को शाहीन अफरीदी से भी सावधान रहना होगा।

यह भी पढ़ें- आखिर रांची में ही क्यों रहते हैं MS Dhoni? इंटरव्यू में बताई दिल की बात  

यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिला खास सम्मान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470824