search

बिजनौर में देवर ने भाभी पर सरेराह चलाई गोली, भीड़ ने आरोपी और उसके दोस्त को जमकर कूटा

LHC0088 Yesterday 23:27 views 311
  

लोगों की पिटाई के बाद फायरिंग करने के आरोपित युवक



जागरण संवाददाता, बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चक्कर रोड पर अचानक एक युवक द्वारा महिला पर की गई फायरिंग से भगदड़ मच गई। मौके पर जमा लोगों की भीड़ ने आरोपितों को घेर कर जमकर पीटा। महिला ने बताया कि गोली चलाने वाला उसका देवर है।

दंपती से विवाद के बाद महिला पांच माह से अपने मायके में रह रही थी और शुक्रवार को बिजनौर में एक रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दा निवासी हिमांशु का अपनी पत्नी मोनी गुप्ता से विवाद चल रहा है। इस कारण से महिला अपने बच्चों के साथ पांच माह से अपने मायके गांव कुम्हेड़ा में रह रही है। शुक्रवार को मोनी अपने भाई और बच्चों के साथ बिजनौर की कुटिया कॉलोनी निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही थी।

इस बीच चक्कर रोड पर मोनी गुप्ता को उसका पति हिमांशु भी मिल गया। यहां दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में सूचना पर हिमांशु का भाई सुधांशु अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंच गया। दोनों के आने से फिर कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया।

इस बीच सुधांशु ने तमंचा निकाल लिया और अपनी भाभी पर फायर कर दिया। महिला बाल-बाल बच गई और गोली गाड़ी के टायर में जा लगी। गोली चलते ही चक्कर रोड पर अफरा-तफरी मच गई। लोगाें ने घेर कर सुधांशु और उसके दोस्त सचिन को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के देवर को उसके दोस्त समेत हिरासत में ले लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उधर, इस बीच महिला का पति मौके से गायब हो गया। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया गया है। महिला ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159333