search

नव्या ने फेडरेशन कप में रचा इतिहास, हरियाणा की खिलाड़ी को हराकर राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता गोल्ड

LHC0088 2026-1-24 15:26:28 views 1262
  



संवाद सूत्र, गोंडा। कर्नलगंज स्थित किसान इंटर कालेज भंभुवा की छात्रा नव्या सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित फेडरेशन कप नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-68 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में उन्होंने हरियाणा की मजबूत खिलाड़ी तिरांगी को पराजित कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

नव्या की यह जीत केवल एक पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके निरंतर संघर्ष, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने के बाद अब नव्या की निगाहें अंतरराष्ट्रीय मंच पर हैं। वह छह से आठ फरवरी तक पुणे में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप सेलेक्शन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। नव्या का सपना है कि वह विश्व स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतें और देश का परचम लहराएं। इससे पहले भी नव्या ने कई अहम प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

यह भी पढ़ें- लक्ष्य साधकर तैयारी करने से सफलता चूमती है कदम, मोबाइल से दूरी बना कर्नलगंज की डॉ पूजा ने लिख दी सक्सेस की नई कहानी

दिसंबर माह में अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने चंडीगढ़ की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। जून में देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी नव्या स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा चुकी हैं।

वहीं जुलाई में मलेशिया में हुई इंटरनेशनल एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी हासिल किया। नव्या सिंह के पिता धर्म सिंह पेशे से ठेकेदार हैं, जबकि माता सरिता सिंह गृहिणी हैं। परिवार ने हर कदम पर नव्या का हौसला बढ़ाया है।

बड़ी बहन स्वाती सिंह बीएड की पढ़ाई कर रही हैं और भाई जयंत सिंह एनडीए की तैयारी में जुटे हैं। नव्या की इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167067