search

पन्नू की हत्या की साजिश: आरोपी निखिल गुप्ता में US कोर्ट में कबूल किया गुनाह

cy520520 2026-2-13 22:29:24 views 1239
  

खालिस्तानी अलगवावादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खालिस्तानी अलगवावादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्यी की साजिश की बात आरोपी निखिल गुप्ता ने US कोर्ट में कबूल की है। निखिल गुप्ता पर भारत सरकार के आदेश पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। उसने जून 2024 में फेडरल कोर्ट में भी अपना गुनाह कबूल किया था।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनहट्टन में US अटॉर्नी ऑफिस ने कहा कि शुक्रवार को 54 साल के गुप्ता ने भाड़े पर हत्या, भाड़े पर हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश का गुनाह कबूल किया। हत्या की नाकाम कोशिश के बाद, गुप्ता को जून 2023 में चेक रिपब्लिक में गिरफ्तार किया गया और यूएस को एक्सट्रैडिट किया गया।

जबकि यूएस प्रॉसिक्यूटर ने गुप्ता पर भारत सरकार के एक अधिकारी के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया, नई दिल्ली ने यह कहते हुए खुद को इस साजिश से दूर कर लिया है कि यह सरकार की पॉलिसी के खिलाफ था।

पन्नू, जिसे भारत ने आतंकवादी घोषित किया है, यूएस का रहने वाला है और उसके पास अमेरिका-कनाडा की दोहरी नागरिकाता है। इस कथित हत्या की साजिश ने पहले भी अमेरिका और कनाडा के साथ कनाडा के साथ भारत के रिश्तों में तनाव पैदा किया था।
पन्नू को मारने की साजिश

सरकारी वकीलों ने आरोप लगाया था कि आरोपी निखिल गुप्ता ने विदेश में सिख अलगाववादी नेताओं को निशाना बनाने के लिए भारत सरकार के साथ काम किया, जिसमें जून 2023 में पश्चिम कनाडा में एक सिख मंदिर के बाहर नकाबपोश बंदूकधारियों द्वारा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भी शामिल थी।

यूएस ने दावा किया कि गुप्ता ने भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी के अधिकारी विकास यादव के आदेश पर पन्नू को मारने के लिए एक हत्यारे को हायर किया था, जिस पर इस मामले में भी आरोप है। अमेरिका आने के बाद निखिल गुप्ता बिना जमानत के हिरासत में है और लंबी सजा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी आतंकी संगठन के प्रमुख पन्नू के खिलाफ नई FIR, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गड़बड़ी करने की दी धमकी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725