search

युगांडा में योवेरी मुसेवेनी की बादशाहत बरकरार, 7वीं बार जीते राष्ट्रपति चुनाव

deltin33 2026-1-17 21:26:36 views 1160
  

युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने एक बार फिर सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए राष्ट्रपति चुनाव में 71.65 प्रतिशत वोट हासिल कर सातवीं बार जीत दर्ज की है। आधिकारिक चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। चार दशकों से अधिक समय से सत्ता में बने मुसेवेनी ने इस बार युवा और लोकप्रिय विपक्षी उम्मीदवार बोबी वाइन को पराजित किया।

संगीतकार से राजनेता बने बोबी वाइन, जिनका वास्तविक नाम क्यागुलानी सेंटामु है को 24.72 प्रतिशत वोट मिले। हालांकि, वाइन ने चुनाव प्रक्रिया को अन्यायपूर्ण करार देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

बोबी वाइन का कहना है कि चुनाव के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं, कई इलाकों में भारी सैन्य तैनाती की गई और उनके मतदान एजेंटों का कथित रूप से अपहरण किया गया, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हुआ। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477661