search

होली पर रेलवे का तोहफा; हावड़ा व आनंद विहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें डिटेल

cy520520 2 hour(s) ago views 175
  

गया के रास्‍ते चलेगी दो स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, गयाजी। होली के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा तथा आनंद विहार के लिए विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी। इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन गया जंक्शन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों के रास्ते किया जाएगा।  
हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल का परिचालन

गाड़ी संख्या 03007/03008 हावड़ा जंक्शन-खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल (झाझा-किउल-नवादा-गया जंक्शन-डीडीयू मार्ग) चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 25 फरवरी एवं 11 मार्च 2026, बुधवार को हावड़ा से रात 23.55 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन अगले दिन 07.40 बजे किउल, 09.13 बजे नवादा, 10.35 बजे गया तथा 14.00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए शुक्रवार को 11.30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 27 फरवरी एवं 13 मार्च 2026, शुक्रवार को 17.00 बजे खातीपुरा से खुलेगी।

यह शनिवार को 14.00 बजे डीडीयू, 17.30 बजे गया, 18.43 बजे नवादा एवं 20.38 बजे किउल रुकते हुए रविवार सुबह 05.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।  
आनंद विहार-खोरधा रोड स्पेशल का डिटेल  

गाड़ी संख्या 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल-खोरधा रोड-आनंद विहार स्पेशल डीडीयू-गया-गोमो-बोकारो-टाटा-भुवनेश्वर मार्ग का भी परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन स्पेशल 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 00.30 बजे खुलेगी।

यह 15.15 बजे डीडीयू, 18.40 बजे गया, 21.40 बजे गोमो रुकते हुए अगले दिन 12.30 बजे खोरधा रोड जंक्शन पहुंचेगी।  

वापसी में गाड़ी संख्या 04065 खोरधा रोड जंक्शन-आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।

यह 15.30 बजे खोरधा रोड से खुलकर दूसरे दिन 06.55 बजे गोमो, 10.30 बजे गया एवं 14.20 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 08.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।  

रेलवे ने बताया कि होली के अवसर पर इन ट्रेनों के अतिरिक्त अन्य स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156954