search

Mla Vs Dy. CM : हर साल डूबता है भागलपुर शहर, सैंडिस में एंट्री फीस पर बवाल… विधानसभा में उठा मुद्दा

cy520520 1 hour(s) ago views 454
  

भागलपुर के व‍िधायक रोह‍ित पांडेय के उप मुख्‍यमंत्री व‍िजय कुमार स‍िंंह को पत्र देकर भागलपुर की समस्‍याओं से अवगत कराया।  



जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर शहर की दो प्रमुख जनसमस्याएं—हर वर्ष होने वाला भीषण जलजमाव और जयप्रकाश उद्यान (सैंडिस कंपाउंड) में लगाया गया प्रवेश शुल्क—बिहार विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया गया। नगर विधायक रोहित पाण्डेय ने इन मुद्दों को गंभीर बताते हुए सरकार से त्वरित समाधान की मांग की।

विधायक ने सदन में कहा कि शहर के कई हिस्सों में हथिया नालों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। वर्षों से लंबित स्टार्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के अभाव में बारिश के दौरान बड़े इलाके जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है। उन्होंने मांग की कि स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजना को ‘सात निश्चय-3’ की प्राथमिकता सूची में शामिल कर जल्द क्रियान्वित किया जाए, ताकि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

इसके अलावा, विधायक ने जयप्रकाश उद्यान (सैंडिस कंपाउंड) में लगाए गए प्रवेश शुल्क को जनविरोधी बताते हुए इसे अविलंब समाप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह उद्यान वर्षों से आम लोगों के लिए खुला सार्वजनिक स्थल रहा है, ऐसे में प्रवेश शुल्क लगाना नागरिकों के हित में नहीं है।
एक नजर इधर भी

  • भागलपुर के जलजमाव और सैंडिस शुल्क पर सदन में गरमाई बहस, क्या मिलेगा समाधान?
  • जलजमाव से त्रस्त भागलपुर, सैंडिस कंपाउंड की फीस पर सरकार घेरे में
  • क्या खत्म होगी सैंडिस की एंट्री फीस? जलजमाव पर भी विधानसभा में बड़ा सवाल
  • भागलपुर की दो बड़ी समस्याएं सदन में गूंजीं, उपमुख्यमंत्री व‍िजय स‍िन्‍हा ने मांगी रिपोर्ट
  • डूबता शहर और सैंडिस की फीस… विधायक रोह‍ित पांडेय ने सदन में खोला मोर्चा  


विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रोहित पाण्डेय ने मंत्री कक्ष में ब‍िहार के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर दोनों मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर लिखित ज्ञापन भी सौंपा।

उपमुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश शुल्क से संबंधित स्थिति पर दो दिनों के भीतर भागलपुर नगर आयुक्त से विस्तृत रिपोर्ट ली जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जलजमाव और प्रवेश शुल्क दोनों विषयों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। विधायक रोहित पाण्डेय ने कहा कि भागलपुर की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और शहर के हित से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156933