होली स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। रंगों के त्योहार होली पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और झारसुगुडा स्टेशनों से होते हुए भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 फरवरी से लेकर 01 अप्रैल तक करने की घोषणा कर दी है।
वहीं, रेलवे ने शालीमार-विशाखापत्तनम-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 मार्च से लेकर 18 मार्च तक और चारलापल्ली-शालीमार-चारलापल्ली होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 फरवरी से लेकर 06 मार्च के बीच चलेगी। ताकि त्योहार के दौरान स्टेशनों पर भारी भीड़ और ट्रेनाें में लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्री निजात पा सके।
भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर होली स्पेशल ट्रेन
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 02832 भुवनेश्वर-धनबाद होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक चलेगी। जबकि ट्रेन नंबर 02831 धनबाद-भुवनेश्वर होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01 मार्च से लेकर 01 अप्रैल तक अप व डाउन मिला कर कुल 64 ट्रिप चलेगी।
शालीमार-विशाखापत्तनम-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08508 विशाखापत्तनम-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 17 मार्च तक प्रत्येक बुधवार की सुबह 11:20 बजे विशाखापत्तनम से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 03:00 बजे शालीमार पहुंचेगी।
वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 08507 शालीमार-विशाखापत्तनम स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से 18 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार की सुबह 05:00 बजे शालीमार से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:50 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले संतरागाछी, खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों में रूकेगी।
चारलापल्ली-शालीमार-चारलापल्ली होली स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 07512 चारलापल्ली-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी 01 और 05 मार्च की सुबह 05:40 बजे चारलापल्ली स्टेशन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे शालीमार पहुंचेगी।
वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 07513 शालीमार-चारलापल्ली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी, 02 और 06 मार्च की दोपहर 12:45 बजे शालीमार से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 21:50 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले संतरागाछी, खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों में रूकेगी। |
|