search

रायसेन में हीटर रॉड से करंट लगने पर 5 साल की मासूम की मौत, बाल्टी में पानी गर्म कर रही थी मां

deltin33 1 hour(s) ago views 118
  

करंट लगने से बच्ची की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। रायसेन जिले के बेगमगंज कस्बे से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वार्ड क्रमांक 16 में घर के भीतर पानी गर्म करने के दौरान करंट लगने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

थाना प्रभारी राजीव उईके के अनुसार, वार्ड 16 निवासी सुरेंद्र जैन की पत्नी बाल्टी में हीटर रॉड लगाकर नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थीं। बाल्टी के पानी में रॉड डालकर और स्विच ऑन कर वह घरेलू काम करने में व्यस्त हो गई। इसी दौरान उनकी 5 वर्षीय पुत्री स्वाति जैन खेलते-खेलते बाल्टी के पास पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि बच्ची ने अनजाने में पानी में डूबी हीटर रॉड को पकड़ लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह रॉड से चिपक गई और चीखने लगी।

यह भी पढ़ें- फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3200 करोड़ की ठगी : STF ने कंपनी संचालक को नोएडा से दबोचा, अब तक 16 गिरफ्तारियां
मां ने स्विच बंद किया, लेकिन नहीं बच सकी जान

बच्ची की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़कर मौके पर पहुंची और तुरंत बिजली का स्विच बंद किया। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
सावधानी ही बचाव

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर घरों में हीटर रॉड जैसे खुले विद्युत उपकरणों के उपयोग के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत को रेखांकित किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे उपकरणों का उपयोग करते समय बच्चों को दूर रखना बेहद जरूरी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470450