शादी का झांसा देकर यौन शोषण। (जागरण)
जागरण संवाददाता, बेतिया। कुमारबाग थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है।
युवती जब शादी का दबाव बनाई तो युवक फरार हो गया। युवती के पिता उसके घर शादी की बात करने गए तो युवक के घर वालों ने गाली-गलौज करके भगा दिया। मामले में युवती ने कुमारबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
प्राथमिकी में मझौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मदरसा निवासी बिट्टू कुमार, पिता कंचन साह, मां मुनी देवी व मौसा प्रभु साह, मौसी सुनैना देवी, मौसेरा भाई संजय साह को अभियुक्त बनाया गया है।
प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने पुलिस से बताया है कि उसके घर के बगल में बिट्टू कुमार अपने मौसा-मौसी के साथ रहता था।
पिछले दो वर्षों से उसे बहला फुसलाकर, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। शादी की बात करने पर कोई न कोई बहाना बना टलता रहा।
जब वह शादी के लिए दबाव बनाई तो अपने घर भाग गया। विगत 31 दिसम्बर को युवती शादी की बात करने अपने पिता को युवक के घर भेजी।
उसके पिता कुछ लोगों के साथ युवक के घर सेमरा मदरसा शादी की बात करने गए। लेकिन उसके घर वालों गाली-गलौज और मारपीट कर सभी को भगा दि। |