search

महाशिवरात्रि पर रामजन्मभूमि परिसर में होगी विशेष पूजा, अंगद टीला पर सजेगी झांकी

deltin33 2026-2-13 14:27:21 views 1063
  

महाशिवरात्रि पर रामजन्मभूमि परिसर में होगी विशेष पूजा।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में इस बार महाशिवरात्रि पर महादेव का विशेष पूजन-अर्चन होगा। राम मंदिर के सम्मुख परकोटे में निर्मित शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग के साथ परिसर के दक्षिणी हिस्से में कुबेर टीले पर स्थापित कुबेरेश्वर महादेव की भी पूजा होगी।

ट्रस्ट की ओर से रुद्राभिषेक कराए जाने की योजना है तो परिसर के बाहर अंगद टीला के समीप झांकी भी सजाई जाएगी। यहां पार्थिव शिवलिंग की भी स्थापना की जाएगी। इस आयोजन का दायित्व विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज को दी गई है।

महाशिवरात्रि के दिन परकोटे के शिव मंदिर में दर्शन भी कराया जाएगा। हालांकि सामान्य दर्शनार्थी यहां दर्शन नहीं कर सकेंगे। केवल मंदिर ट्रस्ट, कार्यदायी एजेंसियों व सुरक्षाकर्मियों को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

परकोटे में निर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा गत वर्ष पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी, जब उन्होंने राम मंदिर के प्रथम तल पर राम परिवार व परकोटे के पांच अन्य पूरक मंदिरों की प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित किया था।

वैसे तो ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की आराधना कराई जाती है, परंतु इस बार ट्रस्ट ने वृहद आयोजन की रूपरेखा बनाई है। इसके अंतर्गत परकोटे में प्रतिष्ठित शिवलिंग की विशेष पूजा कराई जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131