कैप्शन: भिवानी से रोहतक और दिल्ली के बीच 25 ट्रेनें रद (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, भिवानी। डोभ भाली, लाहली और कलानौर के बीच रेल लाइन दोहरण के कार्य के तहत आटोमेटिक ब्लाक सिगलिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 25 फरवरी तक 25 रेल गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।
रेलवे बीकानेर मंडल के भिवानी-रोहतक रेलखण्ड के मध्य इस कार्य के चलते भिवानी रोहतक, भिवानी दिल्ली और रोहतक से हांसी के बीच नौ रेलगाड़ियां रद रहेंगी। एक गाड़ी आंशिक रद रहेगी तो पांच रेलगाड़ियों को डायवर्ट किया गया है।
चार गाड़ियां पहले से रद चल रही थी वे अभी भी अगले आदेशों तक रद रहेंगी। जिन सात गाड़ियों को पहले डायवर्ट किया गया था वे अभी भी डायवर्ट रहेंगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि 25 फरवरी तक अभी यात्रियों को और परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
प्रारम्भिक स्टेशन से 25 तक रद्द रेलसेवाएं
भिवानी-रोहतक, रोहतक-भिवानी, भिवानी-रोहतक, रोहतक- भिवानी, भिवानी-रोहतक, रोहतक-हांसी, हांसी- रोहतक, हिसार-नई दिल्ली और नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा 25 फरवरी तक रद रहेंगी।
25 तक आंशिक रद्द रेलगाड़ी
गाडी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा 25 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रोहतक तक संचालित होगी। यह रेलेसवा रोहतक-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
इन गाड़ियों का मार्ग किया है परिवर्तित
- दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा जो 22 से 26 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रोहतक-जाखल-बठिंडा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जीन्द व जाखल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- बठिण्डा- दिल्ली रेलसेवा जो 22 से 25 फरवरी तक बठिंडा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिंडा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जाखल, जीन्द स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा जो 23 फरवरी को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हिसार-हांसी-महम-डोभभाली-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा जो 24 फरवरी को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रोहतक-डोभभाली-महम-हांसी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- फिरोजपुर- अगरतला रेलसेवा जो 23 फरवरी को फिरोजपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जाखल व जींद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
पूर्व में रद्द रेल सेवाएं अभी बहाल रहेंगी
- रोहतक-हांसी रेलसेवा जो 14 से 16 फरवरी तक तीन ट्रिप रद थी वह अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित रहेगी।
- हांसी- रोहतक रेलसेवा जो 14 से 16 फरवरी तक 03 ट्रिप रद थी वह अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित रहेगी।
- हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा 14 फरवरी को 01 ट्रिप रद थी वह अब अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित रहेगी।
- नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा 14 फरवरी को 01 ट्रिप रद थी वह अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित रहेगी।
पूर्व में मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं अभी डायवर्ट रहेंगी
- अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेलसेवा 12 फरवरी को डायवर्ट की गई थी, उसी अनुसार निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
- दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा जो 13 से 16 फरवरी तक डायवर्ट की गई थी उसी के आधार पर निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
- बठिंडा- दिल्ली रेलसेवा जो 13 से 16 फरवरी तक डायवर्ट थी उसके अनुसार अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
- हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा जो 15 से 16 फरवरी तक डायवर्ट थी उसी आधार पर अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
- नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा जो 15 फरवरी तक डायवर्ट थी उसी अनुसार अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
- बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा जो 13 से 16 फरवरी तक डायवर्ट थी उसी अनुसार अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
- हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा जो 14 फरवरी डायवर्ट की थी उसी अनुसार अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
- बठिंडा-दिल्ली किसान एक्सप्रेस 22 से 25 फरवरी तक वाया जाखल,जींद ठहराव के साथ संचालित होगी। जाखल में 7.20 से 7.22 तक और जींद में 09.04 से 09:06 तक ठहराव रहेगा।
- दिल्ली-बठिंडा किसान एक्सप्रेस का जींद में ठहराव 16.55 से 16.57 तक और जाखल में ठहराव 18.43 से 18.45 तक रहेगा।
रेलवे लाइन का दोहरीकरण और ऑटोमेटिक ब्लाक सिगनलिंग कार्य के चलते यात्रियों को कुछ परेशानी हो सकती है। यह कार्य निर्धारित अवधि में पूरा हाेने से यात्रियों को लाभ होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यह सब किया जा रहा है। ऐसे में 25 फरवरी तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे |
|