search

लखनऊ में बेकाबू कार का कहर: दो महिलाओं समेत कई लोगों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

deltin33 1 hour(s) ago views 834
  

बंथरा हनुमान मंदिर तिराहे पर अनियंत्रित कार ने मीना देवी और साधना वर्मा को कुचला



संवाद सूत्र, जागरण लखनऊ। कानपुर हाईवे पर गुरुवार शाम बेकाबू रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही सेकंड में हनुमान मंदिर तिराहा चीख-पुकार से गूंज उठा। तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा में टक्कर मारी और फिर सड़क पार कर रही दो महिलाओं व एक बच्चे समेत कई लोगों को रौंदते हुए फरार हो गई।

हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य लोग भी चोटिल हुए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे उन्नाव के सोहरामऊ के पथरहा निवासी अवध बिहारी अपने ई-रिक्शा के साथ हाईवे किनारे खड़े थे। तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पार कर रही नगर पंचायत बंथरा में किराए पर रहने वाली मीना देवी, साधना वर्मा तथा उनके साथ मौजूद 12 वर्षीय दीक्षांत को टक्कर मार दी।

इसके बाद आगे खड़े अरमान को भी ठोकर मारते हुए कार कानपुर की ओर भाग निकली। घटना के समय आसपास भीड़ मौजूद थी। लोगों ने कार को बेकाबू आते देख किसी तरह भागकर जान बचाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे में सभी घायलों को तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्चे दीक्षांत की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार की पहचान के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें- हेलमेट के शीशे से घुसा चाइनीज मांझा... कंपनी का सेल्समैन हुआ लहूलुहान, लगे 15 टांके
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069