search

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार ही होंगे NDA का CM फेस, गठबंधन में सब ठीक, गिरिराज सिंह का बड़ा बयान!

deltin33 2025-10-9 04:47:27 views 1313
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस बीच BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव में NDA का मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। उन्होंने NDA में किसी तरह के मतभेद या असहमति की बातों को पूरी तरह खारिज किया।



गिरिराज सिंह ने बुधवार (8 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि, “NDA पूरी तरह एकजुट है। मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार ही गठबंधन का चेहरा हैं। सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है और बहुत जल्द इसका अंतिम फॉर्मूला तय कर लिया जाएगा।“ उन्होंने कहा कि NDA में भाजपा, जदयू, हम और LJP (रामविलास) के बीच किसी भी तरह का मतभेद नहीं है, सब कुछ मिलजुलकर तय किया जा रहा है।



महागठबंधन बंटा हुआ घर है - गिरिराज सिंह




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-major-blow-to-congress-murari-gautam-resigns-ahead-of-polls-may-join-bjp-article-2212091.html]Bihar Election 2025: कांग्रेस को बड़ा झटका! बिहार चुनाव से पहले दिग्गज नेता मुरारी गौतम ने दिया इस्तीफा, \“कमल\“ पर हो सकते हैं सवार
अपडेटेड Oct 08, 2025 पर 9:03 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-assembly-elections-2025-ruckus-at-rabri-devi-residence-against-rjd-mla-sudha-yadav-article-2212074.html]RJD विधायक सुदय यादव के खिलाफ राबड़ी आवास पर हंगामा, कार्यकर्ताओं ने लगाया ‘सुदय हटाओ’ के नारे!
अपडेटेड Oct 08, 2025 पर 8:34 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-prashant-kishor-will-bet-on-backward-class-professionals-former-bureaucrats-in-the-bihar-assembly-polls-article-2212066.html]Bihar Chunav 2025: पिछड़ी जाति, प्रोफेशनल और पूर्व नौकरशाह, प्रशांत किशोर बिहार चुनाव में इन लोगों पर खेलेंगे दांव
अपडेटेड Oct 08, 2025 पर 8:18 PM

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया ब्लॉक’ और महागठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “महागठबंधन एक बिखरा हुआ घर है। कांग्रेस पार्टी खुद साफ कर चुकी है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन नहीं, बल्कि सिर्फ RJD के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। ऐसे में यह साफ है कि कांग्रेस और आरजेडी के बीच गहरा अविश्वास है।“



इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के इस रुख से बेहद चिंतित और असहज हैं, क्योंकि कांग्रेस ने तेजस्वी को पूरे गठबंधन का चेहरा मानने से इनकार कर दिया है। तेजस्वी सिर्फ RJD के CM चेहरा है। उन्होंने कहा कि “महागठबंधन केवल कुर्सी के लिए बना गठबंधन है, जबकि NDA जनता की सेवा और विकास के लिए एकजुट है।“



NDA की नीति, नेतृत्व और नीयत तय है



गिरिराज सिंह ने आगे कहा है कि “NDA की नीति, नेतृत्व और नीयत पूरी तरह तय है। हमारे अंदर किसी तरह की नाराज़गी या भ्रम की स्थिति नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता विकास के मुद्दे पर ही वोट देगी।“



बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। अब सभी दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459868

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com