search

पहले थप्पड़... फिर चली गोलियां: पंचायत दफ्तर में अधिवक्ता की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला Video वायरल

deltin33 1 hour(s) ago views 955
  

कैमरे में कैद हुई घटना : वीडि‍यो ग्रैब



जागरण, रामपुर। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे सिविल लाइंस स्थित जिला पंचायत कार्यालय में स्थापना लिपिक असगर अली के कक्ष में महिला सहकर्मी गोसिया के अधिवक्ता पति फारुख अहमद खान से विवाद हो गया था। इसके बाद असगर ने लाइसेंसी पिस्टल से अधिवक्ता को गोली मार दी थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। एक गोली हत्यारोपित असगर के भी पेट में लगी थी।

इस प्रकरण को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल व प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। वहीं घटना के समय हत्यारोपित लिपिक के कक्ष में लगे सीसी कैमरे का वीडियो फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

इसमें अधिवक्ता फारुख पहले लिपिक के तीन थप्पड़ मारते हैं इसके बाद उसका पिस्टल छीनने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान हत्यारोपित लिपिक असगर के लाइसेंसी पिस्टल से चली तीन गोलियों में दो अधिवक्ता के सीने में लगती हैं और एक लिपिक के पेट को पार कर जाती है। पुलिस ने इस वीडियो फुटेज को भी विवेचना में शामिल करने की बात कही है।




यह भी पढ़ें- ऑफिस लेट क्यों आई? रामपुर जिला पंचायत में क्लर्क की मामूली सी टोक और फिर... सरेआम वकील का कत्ल!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469998