LHC0088 • Yesterday 19:56 • views 155
UP Board Practical Exam 2026 यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा का विद्यार्थियों को अंतिम अवसर दिया है।
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Practical Exam 2026 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा बढ़ी तिथि में शुक्रवार (13 फरवरी) तक संपन्न कराई जाएगी। इसमें उन परीक्षार्थियों की भी परीक्षा सुनिश्चित कराई जाएगी, जिनकी किन्हीं कारणों से छूट गई है। वह परीक्षक आवंटित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा संपन्न करा सकेंगे, जो अब तक नहीं पहुंचे हैं। जिन परीक्षकों ने अभी प्रायोगिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें भी शुक्रवार तक वेबसाइट पर अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
दो चरणों में प्रायोगिक परीक्षा
UP Board Practical Exam 2026 प्रायोगिक परीक्षा दो चरणों में कराई जा रही है। प्रथम चरण में 10 मंडलों के सभी जनपदों में 24 जनवरी से एक फरवरी तक परीक्षा कराई गई। छूटे विद्यालयों में परीक्षा संपन्न कराने के लिए चार फरवरी तक का समय दिया गया था। इस बीच दो फरवरी से नौ फरवरी तक शेष आठ मंडलों के जनपदों में दूसरी चरण की परीक्षा आरंभ हुई।
18 फरवरी से लिखित परीक्षा शुरू होगी
UP Board Practical Exam 2026 कई केंद्रों पर परीक्षकों के नहीं पहुंचने से अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 फरवरी कर दी गई। बढ़ी अवधि में छूटे सभी विद्यालयों में परीक्षा संपन्न कराने का अवसर दिया गया। अब 18 फरवरी से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा होनी है, इसलिए लिखित परीक्षा संपन्न होने तक कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के बाद छूटे परीक्षार्थियों के हित में प्रायोगिक परीक्षा कराए जाने का अवसर देने को लेकर बोर्ड द्वारा निर्णय लिया जाएगा। |
|