search

गंगनहर में डूबकर लापता हुए IIT Roorkee के छात्र की तलाश जारी, एसएसपी ने लिया जायजा

LHC0088 Yesterday 19:27 views 287
  

गंगनहर में छात्र की तलाश करते एसडीआरएफ के जवान: जागरण  



जागरण संवाददाता, रुड़की। गंगनहर में डूबकर लापता हुए आइआइटी रुड़की के छात्र की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने रात से लेकर सुबह तक तलाश की, लेकिन छात्र का सुराग नहीं लग पाया।

दोपहर में एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश में चलाए जा रहे बचाव कार्य का जायजा लिया। साथ ही, पुलिस को अभियान तेज कर छात्र की तलाश के निर्देश दिए।

वहीं, स्वजन ने प्रशासन गंगनहर में पानी का बहाव करने की मांग की। जिससे छात्र की तलाश को चलाए जा रहे अभियान मे तेजी लाई जा सके।

बुधवार को आइआइटी रुड़की का एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र आशीष शुक्ला (29) निवासी बनारस अपने साथियों के साथ गंगनहर स्थित वाल्मीकि घाट पर आया था।  

इसी दौरान सीढ़ियों पर पैर फिसलने से वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। छात्र को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन वह डूबकर लापता हो गया था।

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में आइआइटी के छात्र घाट पर पहुंचे थे। रात को छात्र की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था।

गुरुवार सुबह गंगनहर में छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। वहीं स्वजन में छात्र की तलाश के लिए कोई तत्काल कदम नहीं उठाने पर नाराजगी जताई। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- Sambhaji Patil: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शंभाजी पाटिल की कार दुर्घटना में मौत, सदमे में डूबा भारतीय खेल जगत

यह भी पढ़ें- नहर टूटने से गन्ना खरीद केंद्र डूबा, तौल बंद; सोनहुला रामनगर क्रय सेंटर पर हो रही तौल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158720