search

शादी करने वाले हैं Karan Kundrra और Tejasswi Prakash? करीबी दोस्त ने कर दिया खुलासा

LHC0088 1 hour(s) ago views 349
  

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से ये खबर सोशल मीडिया पर आ रही थी कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश शादी करने वाले हैं। अब फाइनली लग रहा है कि एक्टर्स ने अपना मन पक्का कर ही लिया है। एक इंटरव्यू में उनके दोस्त प्रिंस नरूला ने इस पर हिंट दिया है।

प्रिंस नरूला ने बताया कि एक प्रोजेक्ट कमिटमेंट को खत्म करने के बाद कपल शादी कर सकता है। नयनदीप रक्क्षित को दिए इंटरव्यू में प्रिंस ने करण और तेजस्वी के वेडिंग प्लान्स पर चर्चा की। प्रिंस ने कहा- वो एक शो के बाद शादी करेंगे, एक कमिटमेंट है उसके बाद।
शो पर शादी करेंगे करण और तेजस्वी

इस दौरान प्रिंस के साथ उनकी पत्नी युविका भी मौजूद थीं। ये सुनने के बाद युविका तुरंत प्रिंस से सवाल करती हैं - \“कहीं शो पर तो शादी नहीं कर रहे?\“ इस पर प्रिंस कहते हैं- \“पता नहीं, शायद हो सकता है।\“

  

यह भी पढ़ें- जल्द बजेगी Kritika Kamra के घर शहनाई, गौरव कपूर के साथ इस दिन लेंगी सात फेरे
5 साल से एक-दूसरे को कर रहे डेट

एक तरफ जहां करण और तेजस्वी की तरफ से इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है, वहीं फैंस इस न्यूज से एक्साइटेड हैं। उनका मानना है कि कपल पति, पत्नी और पंगा के सेट पर शादी कर सकते हैं। बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी पिछले 5 सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी। यहीं से इनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी और तब से ये कपल साथ है।

  
करण ने रिलेशनशिप पर की थी बात

हाल ही में, करण ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, “मैं एक रियलिटी शो में था जब मेरी मुलाकात तेजस्वी से हुई। मुझे रियलिटी शो की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि इसमें आपका असली स्वभाव बहुत जल्दी सामने आ जाता है। 7-8 दिनों के भीतर सारे फिल्टर हट जाते हैं। बाहरी दुनिया का कोई दखल नहीं होता, चाहे वो आपके मैनेजर हों, आपका परिवार हो या दोस्त। आप अकेले होते हैं और आप वही महसूस करते हैं जो आप महसूस करते हैं। कोई भी आपके फैसले को जज नहीं करता, इसलिए यह सबसे प्योर फीलिंग होती है।”

यह भी पढ़ें- Karan Kundra की Ex गर्लफ्रेंड पर बरस पड़ीं तेजस्वी प्रकाश, इंटरनेट पर खड़ा किया बखेड़ा!
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158567