रेवाड़ी में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जागरण
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी के गांव बैरियावास में बुधवार शाम को करीब 16 वर्षीय छात्र ने घर में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। गगन अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
पुलिस के अनुसार, गांव बैरियावास के रहने वाले रामपाल का करीब 16 वर्षीय बेटा गगन 10वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। घर में उसकी मां थी। वह किसी काम से छत पर गई थी।
डॉक्टर ने मृत घोषित किया
इसी दौरान गगन ने घर में ही एक कमरे में लगे पंखे के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसकी मां छत से नीचे आई तो उसने गगन को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उस नीचे उतार कर रेवाड़ी के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।
यह भी पढ़ें- होटल में क्रू मेंबर से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर दौड़े कर्मचारी; आरोपी दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस
बता दें कि पिछले एक माह के दौरान जिले में चार नाबालिगों द्वारा आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं। |
|