search

हरिद्वार से डाक कांवड़ लाते समय फिरोजपुर के 60 साल के बुजुर्ग की रुड़की में हृदयगति रुकने से निधन

LHC0088 2026-2-12 12:57:09 views 534
  

कैप्शन: फिरोजपुर के 60 साल के बुजुर्ग की रुड़की में हृदयगति रुकने से निधन



संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। हरिद्वार में डाक कांवड़ लेने गए 60 वर्षीय पवन कुमार चौधरी उर्फ काला की वीरवार सुबह उत्तराखंड के रूडक़ी में कांवड़ उठाने के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पवन कुमार वैल्डर का काम करते थे और पिछले 35 वर्षो से महाशिवरात्रि पर कांवड़ लेकर आते थे।

रिश्तेदार मदनजीत आर्य ने बताया कि 10 फरवरी की रात को पवन चौधरी घर के आगे से श्री शिव सेवा समिति का संघ ढोल की थाप पर नाचते हुए भोले बाबा का गुणगान करते हुए रवाना हुए थे और उन्होंने 15 फरवरी को नीम वाला चौंक पर कांवड़ चढ़ानी थी।

उन्होंने बताया कि पवन भगवान शंकर का अनुयायी था और हर साल सच्चे मन के साथ दोस्तो के साथ कांवड़ लाकर चढ़ाता था। मृतक की पत्नी रंजना चौधरी की दस वर्ष पहले हार्ट अटैक से मौत हुई थी। बेटे रोहित चौधरी की अक्तुबर 2025 मेें शादी हुई थी। परिवार को नहीं पता था कि जिन कंधो पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल आना था, वहीं कांवड़ लाने वाला कंधो पर चला जाएगा। पवन की मौत के बाद घर सहित दोस्तो में शोक का माहौल है। उनका अंतिम संस्कार छावनी के शमशान भूमि में किया गया।
पवन चौधरी दैनिक जागरण के न्यूज पेपर एजंसी के मालिक करणवीर चौधरी के छोटे भाई थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126