search

जागरण-डिजीकवच अभियान: सहारनपुर और अयोध्‍या के वरिष्‍ठ नागरिक ऑनलाइन सीखेंगे डिजिटल सेफ्टी के तरीके

deltin33 2025-12-8 19:12:14 views 1256
  

वरिष्‍ठ नागरिकों को डिजिटल सेफ्टी के तरीके सीखेंगे।  



डिजिटल डेस्क, नोएडा। दैनिक जागरण और विश्‍वास न्‍यूज के सहयोग से गूगल अपने प्रतिष्ठित \“डिजीकवच\“ कार्यक्रम के अंतर्गत 9 दिसंबर को यूपी के सहारनपुर और अयोध्‍या के लोगों के लिए वेबिनार का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम को \“वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी\“ अभियान के तहत किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनको डिजिटल सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। साइबर अपराधी अधिकतर वरिष्ठ नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं। उनको जागरूक करने के मकसद से यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में विश्‍वास न्‍यूज के एक्सपर्ट लोगों को ऑनलाइन स्कैम्स के प्रकार बताने के साथ ही उनसे बचने के तरीके भी बताएंगे। सहारनपुर की वेबिनार में लायंस क्‍लब सहारनपुर मयूर और अयोध्‍या में द आयुष्‍मान फाउंडेशन सहयोग कर रहा है।
कार्यक्रम के बारे में

\“वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी\“ अभियान के तहत जागरण डिजिटल और विश्‍वास न्‍यूज की टीमें देशभर में सेमिनार और वेबिनार के माध्‍यम से ट्रेनिंग दे रही है। इसके तहत देश के 20 राज्‍यों के 30 शहरों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्‍थान, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पंजाब, उत्तराखंड जैसे 20 राज्‍यों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोगों को ऑनलाइन स्कैम को पहचानने और उससे बचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गूगल का ‘डिजीकवच’ अभियान भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ लोगों में जागरूकता बढ़ा रहा है। इस अभियान का लक्ष्‍य लोगों को फ्रॉड और स्‍कैम के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:
https://www.jagran.com/digikavach
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478003