search

घर पर बनाने हैं बिल्कुल मार्केट जैसे सॉफ्ट वेज मोमोज, तो नोट कर लें यह आसान रेसिपी

deltin33 1 hour(s) ago views 393
  

घर पर कैस बनाएं वेज मोमोज? (AI Generated Image)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शाम को घर से बाहर निकलते ही बाजार में आपको कई मोमोज के स्टॉल्स मिल जाएंगे। इन स्टॉल्स पर लगी लोगों की भीड़ से आप समझ सकते हैं कि लोगों में मोमोज का क्रेज कितना ज्यादा है।  

ऐसे में अगर आप बाहर जाकर मोमोज नहीं खाना चाहते या हाइजीन को लेकर सावधानी बरतना चाहते हैं, तो आप घर पर भी वेजिटेबल मोमोज बना सकते हैं। आइए जानें वेजिटेबल मोमोज बनाने की रेसिपी।
सामग्री
बाहरी परत के लिए-

  • मैदा- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 छोटा चम्मच
  • पानी- गूंथने के लिए (हल्का गुनगुना)

स्टफिंग के लिए-

  • पत्तागोभी- 1 कप (बारीक कद्दूकस की हुई)
  • गाजर- ½ कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च- ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • प्याज- 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  (Picture Courtesy: Freepik
बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और नमक मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा नरम हो और न ही ज्यादा कड़ा। लास्ट में तेल लगाकर इसे चिकना करें और 20-30 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
  • एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक पकाएं। इसके बाद सभी कद्दूकस की हुई सब्जियां डालें।
  • सब्जियों को तेज आंच पर केवल 2-3 मिनट भूनें, ताकि उनका क्रंच बना रहे। अब इसमें सोया सॉस, काली मिर्च और नमक मिलाएं। लास्ट में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें बहुत पतला बेलें। किनारों को बीच की तुलना में ज्यादा पतला रखें। इसके बाद पूरी के बीच में एक चम्मच स्टफिंग रखें और किनारों पर हल्का पानी लगाकर अपनी पसंद का आकार दें।
  • मोमोज स्टीमर में पानी गर्म करें। स्टीमर की प्लेट को तेल से चिकना करें, ताकि मोमोज चिपके नहीं। मोमोज को दूरी पर रखें और मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक स्टीम करें। जब मोमोज की बाहरी परत थोड़ी ट्रांसपेरेंट दिखने लगे, तो समझ लीजिए कि वे तैयार हैं।
  • इन्हें तीखी लाल मिर्च और लहसुन की चटनी के साथ सर्व करें।  

खास टिप्स

  • सब्जियों का पानी- अगर सब्जियां बहुत पानी छोड़ रही हों, तो स्टफिंग बनाने से पहले उन्हें नमक लगाकर 10 मिनट छोड़ दें और फिर निचोड़कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।

यह भी पढ़ें- कुकिंग से जीतना है हेल्थ-कॉन्शियस पार्टनर का दिल, तो Valentine’s Day पर ट्राई करें 8 रेसिपीज


यह भी पढ़ें- अब रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं, घर पर इन आसान रेसिपी से बनाएं एकदम क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469758