search

पत्रकार संदीप सिंह बने एएनआई के प्रिंसिपल करस्पॉन्डेंट

deltin55 2026-2-12 10:45:29 views 27

               

पत्रकार संदीप सिंह ने दिल्ली में एएनआई (Asian News International) के प्रिंसिपल करस्पॉन्डेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वे मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुए हैं।





बता दें कि संदीप ने बीते एक दशक मुंबई में बिताया, जहां उन्होंने एएनआई, टाइम्स नेटवर्क, रिपब्लिक टीवी और टीवी9 नेटवर्क जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है।





अपने करियर के इस नए अध्याय को लेकर संदीप ने उत्साह जताया है और कहा कि वे दिल्ली में एएनआई टीम के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।





मुंबई ANI में रहते हुए गोवा में मनोहर परिकर के देहांत के बाद का सियासी ड्रामा इसके साथ ही RSS के बैकग्राउंड से आनेवाले प्रमोद सावंत की मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी मुख्य कवरेज का हिस्सा रही है। इसके साथ साथ सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्सक्लूजिव रिपोर्ट्स की गई थी। इसके अलावा अंटालिया बम कांड, मनसुख हिरेन हत्याकांड जैसी कवरेज शामिल है





टाइम्स नाउ में रहते हुए उद्धव ठाकरे का तख्ता पलट और उसी दौरान एकनाथ शिंदे का मुख्यमंत्री बनाया जाना सारा सियासी ड्रामे में विशेष इनपुट्स और एक्सक्लूसिव खबरें फाइल की थी। रिपब्लिक टीवी में रहते हुए इनके रिपोर्टिंग की धार और बढ़ी यूं कहें कि बेहद गहराई से इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग की गई थी।





इन्वेस्टिगेटिव खबरों में महाराष्ट्र ISIS मॉड्यूल शामिल हैं, जिसमें संदीप एक मात्र रिपोर्टर रहे जिन्होंने पुणे के उस जंगल में जाकर रिपोर्टिंग की जहां ISIS के आतंकियों ने बम धमाके की टेस्टिंग की, इसके अलावा पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस जिसमें संदीप ने उन पुलिस अफसरों को ऑन कैमरा पकड़ा जिन्होंने आरोपियों को पिज़्ज़ा बर्गर खिलाया था संदीप एक मात्र ऐसे रिपोर्टर रहे जिससे स्थानीय विधायक ने आरोपियों के मदद करने की बात कबूल की थी जिसका इंपैक्ट ऐसा हुआ कि दोनों ही अधिकारियों को नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा और स्थानीय विधायक सुनील टिंगरे चुनाव हार गए।





TV9 समूह में कम समय रहे लेकिन यहां रहते हुए इन्होंने ED और NIA की खबरों को बेहद IN DEPTH रिपोर्टिंग की जिसमें छांगुर बाबा के काले कारनामे शामिल है इस खबर में सबसे बड़ा स्कूप बाबा के SWISS बैंक के डिटेल संदीप ने ही सबसे पहले ब्रेक किए थे। इसके बाद हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल में ही ISIS मॉड्यूल के संबंध में रेड की और गिरफ्तारियां की जिसमें संदीप वो पहले रिपोर्टर रहे जिन्होंने महाराष्ट्र में आरोपियों के घर जाकर उनके मां बाप को खोज कर उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया।






like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
140324