search

फिलीपींस में बड़ा हादसा, 350 लोगों को ले जा रही फेरी डूबी; 15 की मौत

LHC0088 2026-1-26 18:56:47 views 1227
  

फिलीपींस में फेरी डूबी। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिलीपींस में 350 से अधिक लोगों को ले जा रही फेरी रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात डूब गई। 316 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और 15 शव बरामद किए गए हैं। यह दुर्घटना रात करीब 1:50 बजे (स्थानीय समय) उस समय हुई जब फेरी एमवी ट्रिशा के‌िर्स्टन 3 जाम्बोआंगा से रवाना होकर सुलू प्रांत के जोलो जा रहा था।

फेरी अपनी अधिकृत यात्री क्षमता 352 के भीतर ही चल रही थी। इसमें 332 यात्री और 27 चालक दल के सदस्य सवार थे। दक्षिणी मिंडानाओ जिले के तटरक्षक कमांडर रोमेल दुआ ने बताया कि अपेक्षाकृत शांत जल होने के कारण बचाव कार्य में तेजी आई है।

उन्होंने बताया कि 28 लोग अब भी लापता हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। बचाव कार्यों में सहायता के लिए सैन्य विमान और पोत तैनात किए गए हैं। फिलीपींस 7,000 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। यहां समुद्री सुरक्षा का रिकार्ड संतोषजनक नहीं है। यहां हर साल नौका दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग मारे जाते हैं।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126