search

दिल्ली Zoo में वन्यजीवों की मौत और लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

deltin33 2026-1-26 18:27:18 views 1244
  

दिल्ली चिड़ियाघर में लापरवाही के आरोप पर जांच की मांग तेज। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में वन्यजीवों की मौत, अवैध गतिविधियों और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक वन्यजीव कार्यकर्ता ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को पत्र लिखकर चिड़ियाघर में अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने आरोप लगाया कि चिड़ियाघर में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई की गई और टिकट व्यवस्था में भी गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा कि बिना प्रशिक्षण वाले कर्मचारियों से जानवरों के बाड़ों में काम कराया गया, जिससे जानवरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।
सफाई में लापरवाही और जहर ने ली कई जानें

पत्र में यह भी कहा गया है कि सफाई में लापरवाही और जहर के गलत इस्तेमाल से चौसिंघा समेत कई जानवरों की मौत हुई। हाल ही में सियार की मौत का मामला भी सामने आया है, जिसे गंभीर बताया गया है।

चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से बताया गया है कि संयुक्त निदेशक को आरोपों की जांच करने को कहा गया है और सियार चिड़ियाघर की सूची में दर्ज जानवरों के अनुसार ही था, हालांकि अन्य आरोपों पर चिड़ियाघर की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश-यौन उत्पीड़न मामलों में पहचान उजागर करना गलत; पॉक्सो मामले में आरोपित की जमानत खारिज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131