search

मनाली में 5 KM लंबा जाम ने छुड़ाए पर्यटकों के पसीने, पतली कूहल में ही रोकी गई 40 बस; रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन

LHC0088 2026-1-26 17:56:35 views 709
  

मनाली में लगा 5 KM लंबा जाम, घंटों तक फंसे रहे पर्यटक। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, मनाली। सोमवार सुबह मनाली में पांच किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। ट्रैफिक जाम ने बाहरी राज्यों से मनाली आ रहे पर्यटकों के पसीने छुड़ाए। बाहरी राज्यों से पर्यटकों को लेकर 40 से अधिक लग्जरी बसें मनाली पहुंचीं।

ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए उन्हें 16 किमी पहले पतली कूहल में ही रोक दिया, लेकिन सुबह के समय घर लौटने वाले पर्यटकों की संख्या भी अधिक रही।
इस कारण पांच किमी लंबा जाम लग गया।

मनाली से घूमकर घर जा रहे दिल्ली के पर्यटक सचिन व तृप्ता व हरियाणा के प्रदीप व रोशनी ने बताया कि उन्होंने फोर बाई फोर वाहन किराए पर लिया। आठ बजे मनाली से निकलते ही ट्रैफिक जाम में फंस गए। पतली कूहल पहुंचने में चार घंटे लग गए। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक जाम ने उनकी दिक्कत को बढ़ा दिया। हालांकि, दोपहर भी बाद ट्रैफिक जाम की समस्या जारी रही, लेकिन वाहन रेंगते रहे।

दूसरी ओर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। पर्यटकों की मानें तो बर्फ के दीदार की उत्सुकता के आगे ट्रैफिक जाम का दर्द फीका पड़ रहा है। दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर से परिवार सहित मनाली पहुंचे निश्छल देव दथा ने बताया कि वो वोल्वो बस से सुबह छह बजे पतली कूहल पहुंच गए थे, लेकिन मनाली होटल पहुंचने में उन्हें चार घंटे का समय लग गया।

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक जाम का दर्द बर्फ के दीदार के उत्साह के आगे फीका पड़ गया। उन्होंने मनाली प्रशासन से आग्रह किया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया जाए ताकि वो लोग आसानी से घूम फिर सके। दूसरी ओर व्यवस्था ठीक न होने के बावजूद होटलों में 60 प्रतिशत से ऊपर ऑक्यूपेंसी चल रही है।

हालांकि, हिमपात ने दिक्कत बढ़ाई है लेकिन बर्फबारी ने मनाली के पर्यटन को संजीवनी दे दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सुबह के समय आलू ग्राउंड से मनाली के बीच ट्रैफिक जाम लगा था, लेकिन अब ट्रैफिक सुचारु हो गई है। वाहनों की गति धीमी जरूर हुई है, लेकिन ट्रैफिक को सुचारु कर दिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126