search

Bahraich Accident: कैंची धाम जा रहे बलरामपुर के तीन युवकों की कार दुर्घटना में मौत, दो घायल

Chikheang 2026-1-26 15:57:41 views 1053
  

दीपू वर्मा नीतीश सिंह अभिषेक शुक्ल



जागरण संवाददाता, बलरामपुर : उत्तराखंड के कैंची धाम में बाबा नीम करौली का दर्शन करने जा रहे बलरामपुर के तीन युवकों की बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में कार दुर्घटना में मौत हो गई है। दो घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसको ट्रामा सेंटर केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।

मृत युवकों की पहचान देहात के धुसाह गांव के 25 वर्षीय अभिषेक शुक्ल उर्फ मोनू पुत्र सदानंद शुक्ल, महाराजगंज तराई के रूपनगर के 19 वर्षीय नीतीश सिंह पुत्र मनोज सिंह और सिविल लाइंस के 18 वर्षीय दीपू वर्मा के रूप में हुई है। कार में सवार पहलवारा मुहल्ला के 25 वर्षीय अजय शर्मा उर्फ छोटू व 32 वर्षीय लवकुश शुक्ल गंभीर रूप से घायल हैं। अजय की हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।

पांचों युवक रविवार रात लगभग 10 बजे कार में सवार होकर बाबा नीम करौली का दर्शन के लिए निकले थे। रात लगभग 12 बजे बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अभिषेक शुक्ल, नीतीश सिंह व दीपू वर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में घायल अजय और लव कुश को बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। अजय की हालत गंभीर होने पर उसको बहराइच से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। लोग तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

मृतक अभिषेक शुक्ला श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड बलरामपुर ब्रांच में मैनेजर थे। नीतीश के पिता मनोज सिंह की दो वर्ष पहले ही हार्टअटैक से मौत हो गई थी। उनकी मां व छोटे भाई रो-रो कर बेहाल हो रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244