LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 230
महिला का मिला शव। (जागरण)
जागरण संवाददाता, गुमला। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भटोली गांव में सोमवार को सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला का शव पड़ा दिखा।
मृतका की पहचान भटोली निवासी शांति देवी (पति बंधु रौतिया) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतका के दामाद सुरेश रौतिया और पुत्रवधू बिंदिया कुमारी ने अंदेशा लगाया है कि डायन-बिसाही के शक में शांति देवी की हत्या की गई है।
उन्होंने गांव के ही तीन युवकों बालेश्वर रौतिया, लालमोहन रौतिया और धर्मराज रौतिया पर हत्या का संदेह व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। वहीं, स्वजन के आरोपों के आधार पर पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ करते हुए जांच में जुट गई है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |
|