search

अलीगढ़-दाऊद खां तीसरी लाइन पर 130 KM/घंटा की रफ्तार से दौड़ा इंजन, वंदेभारत-शताब्दी ट्रेनों का रास्ता साफ

Chikheang 2026-1-26 08:26:27 views 1252
  

दाऊद खां से अलीगढ़ जंक्शन की आेर 130 किमी प्रति घंटा की गति से चलता इंजन। सौ.रेलवे



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रविवार को दाऊद खां स्टेशन से अलीगढ़ के बीच नई तीसरी रेलवे लाइन पर तेज गति से ट्रायल किया गया। ऑटाेमैटिक सिग्नल प्रणाली से युक्त पहली बार रविवार को इंजन 130 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ा। 6.9 किमी के दूरी को पांच मिनट में पूरा कर लिया गया।

ट्रायल के सफल होने पर अब ट्रेनें दोनों स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से तीसरी लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदेभारत आदि ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेगी। ट्रायल के सफल होने पर रेलवे के अधिकारी उत्साहित हैं।
फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से दौड़ेंगी राजधानी, शताब्दी समेत एक्सप्रेस ट्रेनें

अलीगढ़ जंक्शन से टूंडला तक ट्रेन को तेज गति से दौड़ाने की तैयारी चल रही है। रेलवे के यातायात निरीक्षक मोहम्मद इशहाक व संचालन से जु्ड़े अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दाऊद खां स्टेशन तक नई तीसरी रेलवे लाइन पर रविवार को सफल ट्रायल किया गया। अलीगढ़ से दाऊद खां के बीच बनाई गई साढ़े सात किमी लंबी तीसरी रेलवे लाइन को ऑटाेमैटिक सिग्नल प्रणाली से लैस कर दिया गया।
अलीगढ़ से दाऊद खां के बीच नहीं रुकेंगी ट्रेनें

ट्रायल की सफलता के बाद 27 जनवरी को मुख्य संरक्षा आयुक्त राजीव सक्सेना के नेतृत्व में टीम संचालन की बारीकियां परखेगी। इसके बाद फरवरी माह से ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटा की गति से एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ेंगी। तीसरी रेलवे लाइन को प्लेटफार्म संख्या तीन, चार व पांच से कनेक्ट किया जाएगा।

फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से तीसरी लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदेभारत आदि ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेगी। विशेष बात यह है कि दाऊद खां व अलीगढ़ जंक्शन के बीच में तीसरी रेलवे लाइन पर ट्रेनों के संचालन से ट्रेनें खड़ी नहीं होंगी। ट्रायल की सफलता पर रेलवे के अधिकारी उत्साहित हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244