search

पटना में बाढ़ में मूर्ति विसर्जन के बाद छात्रों से भरा ट्रैक्टर पलटा, 6 से ज्यादा घायल; तीन गंभीर

LHC0088 2026-1-26 01:56:23 views 922
  



जागरण संवाददाता, पटना। थाना क्षेत्र के काजीचक मोड़ के समीप एक निजी विद्यालय के छात्रों से भरा ट्रैक्टर पलट गया, जिससे करीब एक दर्जन छात्र घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चार छात्रों को पटना रेफर कर दिया गया। अन्य छात्रों का इलाज बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में जारी है।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि लहेरियापोखर स्थित एक हास्टल में सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार की शाम को ट्रैक्टर पर मूर्ति और छात्र सवार होकर पोस्ट ऑफिस घाट पहुंचे। मूर्ति विसर्जन के बाद सभी छात्र ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने हास्टल लौट रहे थे।

इसी दौरान काजीचक मोड़ के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अनिल कुमार, सुनील कुमार और आर्यन समेत अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के उपाधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि 14 बच्चे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें से तीन बच्चों को गंभीर चोटों के कारण पटना रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों को सिर में चोट आई है, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं।

बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन के बाद लौट रहे बच्चों से भरी ट्रैक्टर काजीचक मोड़ के पास पलट गई, जिसमें 14 बच्चे घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

इस घटना ने छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126